फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सात किमी की रफ्तार से चली शीत लहर ने छुड़ाई कंपकंपी

Wed, 17 Jan 2024 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में बुधवार को भी शीतलहर का प्रकोप बना रहा। आठ किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली सर्द हवाओं ने लोगों की कंपकंपी छुड़ाए रखी। दिन के समय कुछ देर के लिए धूप खिलने पर लोगों को ठिठुरन से कुछ राहत मिली।
विज्ञापन

बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम 6 डिग्री दर्ज किया गया। ठंड का सब्जी की फसलों पर प्रतिकूल असर पड़ने लगा है। सब्जी की खेती में 15 से 20 प्रतिशत तक नुकसान होने का आकलन कृषि विभाग की ओर से किया जा रहा है। दिन में धूप कम खिलने से नुकसान ज्यादा हो रहा है।



मौसम वैज्ञानिक डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि उत्तर पर्वतीय भागों में हिमपात होने की वजह से मैदानी राज्यों पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली एनसीआर में शीतलहर का प्रकोप बना हुआ है। उन्होंने कहा कि यह सिलसिला अगले कुछ दिनों तक बना रहेगा। बुधवार की बात करें तो सुबह-शाम शीत लहर चली। हालांकि कोहरा का असर नहीं रहा। कृषि वैज्ञानिकोंं का मानना है कि ओंस फसलों के लिए फायदेमंद मानी जाती है, लेकिन यह फायदा तभी होगा जब दिन में धूप खिलती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





ठंड से बचाव के लिए बरतें ये सावधानियां


आयुर्वेदिक काढ़े का सेवन करें



त्वचा पर स्नेहक पदार्थ घी, तेल लगााएं।



विटामिन सी युक्त भोजन लें और प्रतिरोधक क्षमता बनाएं रखने के लिए गर्म चीजोंं का सेवन करें।



शुष्क रहें और गीले कपड़ों को तुरंत बदलें।



हीटर और अंगीठी का इस्तेमाल करते वक्त कमरे को पूर्णत: बंद न करें।



बुजुर्ग और बीमार व्यक्ति की ज्यादा देखभाल करें।



सांस और दमा के मरीजों को अतिरिक्त सुरक्षा और देखभाल करें।




आगामी एक सप्ताह को संभावित तापमान







तारीख - अधिकतम, न्यूनतम



18 जनवरी- 14-7



19 जनवरी-14-5



20 जनवरी-14-5



21 जनवरी-14-4



22 जनवरी-14-5



23 जनवरी-16-6



24 जनवरी-15-7
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें