फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri: अचीना चौकी के पास रात को सीएनजी ट्रक में लगी आग, पुलिस ने मौके पर चालक को निकाला बाहर

Tue, 31 Jan 2023 03:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

अचीना पुलिस चौकी के समीप सोमवार रात सीएनजी ट्रक में आग लगने की घटना सामने आई है। ट्रक चालक की पहचान उत्तर-प्रदेश के मेरठ निवासी धीर सिंह के रूप में हुई।
विज्ञापन
अचीना चौकी के पास रात को सीएनजी ट्रक में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के चरखी दादरी में झज्जर रोड पर अचीना पुलिस चौकी के पास एक सीएनजी ट्रक में सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। अचीना चौकी पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर चालक को जलते ट्रक से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। चालक की पहचान उत्तर-प्रदेश के मेरठ निवासी धीर सिंह के रूप में हुई।

विज्ञापन


एएसआई जोरा सिंह ने बताया कि 30 जनवरी को रात साढे दस बजे वह चौकी में अपनी ड्यूटी पर तैनात था। उसी दौरान उन्हें चौकी के पास एक ट्रक में आग लगी नजर आई। जोरा सिंह तत्काल टीम सहित मौके पर पहुंचे।

ट्रक ब्लास्ट होने का अंदेशा होने पर उन्होंने चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। इसके बाद दमकल टीम मौके पर पहुंची और ट्रक में लगी आग पर काबू पाया। पुलिस के समय रहते चालक को बाहर निकाल लेने से जनहानि होने से बच गई। हालांकि इस घटना में ट्रक का अगला हिस्सा पूरा जल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें