फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: वंदे मातरम से हुई भाषण की शुरुआत, योगी बोले- पहले होते थे दंगे, अब यूपी में हो रहा निवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में सीएम योगी ने 5.37 मिनट पर भारत माता और वंदे मातमरम के साथ अपने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि भारत को पहचाने दिलाने में बिजनौर भी हिस्सा रहा है।
विज्ञापन

बिजनौर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शाम 5.37 बजे जनसभा को संबोधित करते हुए भारत माता और वंदे मातरम के जयकारों के साथ अपने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि भारत को पहचाने दिलाने में बिजनौर भी हिस्सा रहा है। सीएम योगी ने कहा कि बिजनौर आना मेरा शौभाग्य है।

सीएम योगी ने कहा कि बिजनौर राजा दुष्यंत और सकुंतला के पुत्र भरत की कर्मस्थली रही है। उन्होंने कहा कि बिजनौर महात्मा विदुर की धरती भी है। सीएम योगी ने कहा कि यूपी में पहले दंगे होते थे लेकिन, आज भाजपा की सरकार को साढ़े पांच वर्ष हो गए, यहां एक भी दंगा नहीं हुआ।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एनसीआरबी की रिपोर्ट में भी यूपी को दंगा मुक्त दिखाया गया है। अब यूपी में दंगों के स्थान पर निवेश हो रहा है। युवाओं को रोजगार मिल रहा है। सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश विकास की ओर बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यहां हाईवे, मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने भरोसा दिलाया है, जो यहां निवेश करेगा। हम उसे सुरक्षा देंगे। कहा अपराधियों के साथ जीरो टालरेंस की नीति से निपटेंगे।

सीएम योगी ने कहा कि आज रात में यहीं पर रुकेंगे। रात में जिले के विकास का खाका तैयार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हैलीकॉप्टर शनिवार को बिजनौर जनपद में नई पुलिस लाइन में उतरा, यहां से सीएम योगी मालन नदी के तट पर पहुंचे। वहां उन्होंने मालन नदी पर दूध व फूलों से पूजन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री नई पुलिस लाइन पहुंचे, जहां उन्होंने नई पुलिस लाइन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने नई पुलिस लाइन की बैरक, कक्षों का अवलोकन किया।

सीएम ने किया 235 करोड़ रुपये की 116 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा स्थल पर पहुंचे, वहां उन्होंने जनता का अभिभावदन किया। इस दौरान जय श्रीराम उद्घोष से जनसभा स्थल गूंज उठा। मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम मंच से बटन दबाकर बिजनौर जनपद को 235 करोड़ रुपये की 116 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उसके बाद उन्होंने मंच से मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को मकान की चॉबी सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें