फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 56 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देने आज झोझूकलां आएंगे सीएम

Thu, 24 Jul 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
झोझूकलां में रैलीस्थल पर व्यवस्थाएं जांचने पहुंचे अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
फोटो 02
विज्ञापन


झोझूकलां में रैलीस्थल पर व्यवस्थाएं जांचने पहुंचे अधिकारी। संवाद
- 5 उपस्वास्थ्य केंद्रों और 5 सड़कों समेत 3 बिजली सब स्टेशन का करेंगे उद्घाटन व शिलान्यास, दिनभर तैयारियों में जुटा रहा प्रशासनिक अमला
- झोझूकलां में 10 साल बाद सीएम के आगमन से उत्साह

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी/झोझूकलां। सूबे के मुखिया नायब सिंह सैनी आज बाढड़ा हलके के झोझूकलां खंड पहुंचेंगे। वह राजीव गांधी खेल स्टेडियम में विकास रैली को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह जिलावासियों को 56 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें 5 उपस्वास्थ्य केंद्र, 5 सड़कें व 3 बिजली सब स्टेशन शामिल हैं। मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर प्रशासनिक अमला दिनभर तैयारियों में जुटा रहा।
झोझूकलां आगमन पर मुख्यमंत्री विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा, शहीद अरविंद सांगवान की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। विकास रैली के संयोजक उमेद पातुवास हैं। जिला अध्यक्ष सुनील इंजीनियर समेत अन्य नेताओं ने रैलीस्थल का दौरा किया। उपायुक्त मुनीश शर्मा सहित जिले के आला अधिकारियों ने भी कार्यक्रम स्थल पर जाकर किए जा रहे प्रबंधों की समीक्षा की।
विज्ञापन

प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री रैली में गोकल गांव में 5 करोड़ 80 लाख रुपये से निर्मित 33 केवी बिजली सब स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, 13 करोड़ की लागत से बने पिचौपा कलां के खेल स्टेडियम, 4 करोड़ 34 लाख की लागत से बनने वाले झोझूकलां 33 केवी बिजली सब स्टेशन, 3 करोड़ 80 लाख की लागत के बाढड़ा 33 केवी बिजली सब स्टेशन, 3 करोड़ 13 लाख लागत से चिड़िया, खेड़ीबूरा, बधवाना, कलियाणा व चंदेनी में बनने वाले उपस्वास्थ्य केंद्रों का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ स्वास्थ्य मंत्री आरती राव, सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी, लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह, किरण चौधरी, विधायक उमेद पातुवास व सुनील सांगवान भी रैली में मौजूद रहेंगे।

- 9.50 करोड़ के वाटर वर्क्स प्रोजेक्ट की रखेंगे आधारशिला
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 9 करोड़ 50 लाख की लागत से मकड़ानी व संतोखपुरा वाटर वर्क्स का भी शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा, वह 3 करोड़ 26 लाख की लागत की मकड़ानी गांव की पेयजल परियोजना का भी शिलान्यास करेंगे। वह 66 लाख की लागत के ब्लॉक रिसोर्स कॉओडिनेटर कार्यालय का शिलान्यास भी करेंगे।
विज्ञापन


- इन सड़कों का होगा शिलान्यास
नायब सिंह सैनी 3 करोड़ 66 लाख की लागत के गोपालवास-नावा-वीर सिंगवा रोड, 3 करोड़ 15 लाख की लागत के नौसवा-खोरड़ा रोड, 1 करोड़ की लागत के कपूरी-टिकानकलां रोड, 3 करोड़ 18 लाख की लागत के घसौला-मोड़ी रोड, 1 करोड़ 58 लाख की लागत के दादरी घसौला रोड, 4 करोड़ 57 लाख की लागत के घसौला-दादरी-कलियाणा रोड का शिलान्यास भी करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें