फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने दो गांवों में पकड़ा अनाज का अवैध स्टॉफ, मार्केट फीस के साथ भरवाया जुर्माना

विज्ञापन
बिंद्रावन में रखे अनाज के बैग। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी/झोझूकलां। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते, गुप्तचर विभाग और मार्केट कमेटी की संयुक्त टीम ने बिंद्रावन व दगड़ौली में दबिश देकर सरसों, बाजरा व ग्वार का अवैध स्टॉक पकड़ा है। अवैध रूप से अनाज का भंडारण करने वालों पर टीम ने कार्रवाई करते हुए उनसे फीस और जुर्माना के रूप में 86,600 रुपये भरवाए हैं। अहम बात यह है कि दोनों शख्स के पास तो अनाज की खरीद-फरोख्त संबंधी रिकॉर्ड ही नहीं मिला।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव झोझूकलां में अस्थायी खरीद केंद्र में रूपा ट्रेडिंग कंपनी के आढ़ती सुरेंद्र सिंह ने गांव बिंद्रावन स्थित अपने मकान में गोदाम बनाकर और दगड़ौली निवासी पुष्पेंद्र सिंह ने अपने मकान में बने कमरे के अंदर बिना मार्केट फीस भरे सरसों, बाजरा व ग्वार का स्टॉक किया हुआ है। जिसकी कोई रिकॉर्ड नहीं है। इस सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते में शामिल एएसआई नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में गुप्तचर विभाग और मार्केट कमेटी सहसचिव विकास कुमार ने दोपहर दो बिंद्रावन स्थित आढ़ती के आवास पर दबिश दी। वहां बनाए गए अवैध गोदाम में रखे अनाज का सुरेंद्र सिंह के पास रिकॉर्ड नहीं मिला। जांच करने पर यहां 876 क्विंटल सरसों, 505 क्विंटल बाजरा व 270 क्विंटल ग्वार पाया गया।
इसके बाद साढ़े तीन बजे संयुक्त टीम ने गांव दगड़ौली निवासी पुष्पेंद्र के मकान पर दबिश दी। टीम ने यहां चार बजे तक कार्रवाई की। पुष्पेंद्र के पास रखे अनाज का भी रिकॉर्ड नहीं पाया गया। मार्केट कमेटी सहसचिव विकास ने बताया कि आढ़ती सुरेंद्र सिंह से 65,710 रुपये मार्केट फीस व 17,000 रुपये जुर्माना भरवाया गया। इसके अलावा पुष्पेंद्र से 3040 रुपये मार्केट फीस व 850 रुपये जुर्माना भरवाया गया। दोनों से कुल 86,600 रुपये मार्केट फीस व जुर्माने के रूप में भरवाए गए।
विज्ञापन

संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, गुप्तचर विभाग और मार्केट कमेटी की संयुक्त टीम की कार्रवाई वीरवार को दो घंटे तक चली। दोपहर दो से तीन बजे तक टीम बिंद्रावन में डेरा डाले रही जबकि इसके बाद साढ़े तीन बजे से चार बजे तक दगड़ोली में जांच करती रही। दो घंटे चली कार्रवाई से अनाज का अवैध भंडारण करने वालों में हड़कंप मचा रहा।
गुप्त सूचना के आधार पर वीरवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की अगुवाई में संयुक्त टीम ने दोनों जगहों कार्रवाई की। दोनों ही जगह अनाज का अवैध भंडारण करने वाले आढ़ती रिकॉर्ड पेश नहीं कर पाए और इस पर संज्ञान लेकर मार्केट कमेटी अधिकारियों ने मार्केट फीस के साथ उनसे जुर्माना भी वसूला है।
विज्ञापन

- जलधीर सिंह, प्रभारी, दादरी गुप्तचर विभाग

अनाज का अवैध स्टॉक पकड़े जाने के बाद कागजी कार्रवाई करते हुए टीम में शामिल अधिकारी।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें