फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज सहमति संबंध जैसे अमर्यादित रिश्तों को नहीं मानता : नरसिंह डीपीई

विज्ञापन
सोमबीर सांगवान के निवास पर आयोजित बैठक में मौजूद सांगवान खाप-40 के पदाधिकारी। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। सांगवान खाप की बैठक में वक्ताओं ने सामाजिक व्यवस्थाओं को प्रभावित कर रहे कानून में बदलाव की मांग की।
विज्ञापन

वीरवार को सोमबीर सांगवान के निवास पर आयोजित बैठक में खापों के कन्नी प्रधान, प्रवक्ता व अन्य व्यक्तियों ने शिरकत की। इस दौरान सांगवान खाप सचिव नरसिंह डीपीई ने कहा कि सहमति संबंध में साथ रहना एक सभ्य समाज के लिए गलत है। यह भारतीय परंपराओं के खिलाफ है। समाज सहमति संबंध में साथ रहने जैसे अमर्यादित रिश्तों को नहीं मानता। चिंता का विषय है कि पश्चिमी चकाचौंध से प्रभावित कुछ आधुनिक सोच वाले नागरिक इसे अपना रहे हैं, जो कि पूरी तरह से गलत है।
बैठक में खाप सचिव नरसिंह ने कहा कि शादी के लिए लड़की की आयु 21 के बजाय 18 वर्ष ही रहनी चाहिए, ताकि सामाजिक व्यवस्थाएं पहले की भांति सभ्यता व संस्कृति के अनुरूप बनी रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि इन विषयों को लेकर सांगवान खाप जल्द ही महापंचायत बुलाएगी। इसमें दूसरी खापों के साथ गहनता से चर्चा करके अगली रणनीति तय की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता सांगवान खाप के प्रधान एवं दादरी हलके के विधायक सोमबीर सांगवान ने की।
विज्ञापन

इन सामाजिक बुराइयों पर भी किया मंथन
पंचायत में महिला अपराध, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा आदि सामाजिक बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि सांगवान खाप-40 पहले भी इन सामाजिक बुराइयों के खिलाफ समय-समय पर मोर्चा खोलती रही है और आगे भी यह प्रयास जारी रहेगा।
विज्ञापन

- ये रहे मौजूद
बैठक के दौरान प्रधान कन्नी- 22 बिरही प्रधान दिलबाग सिंह, कन्नी- 13 झोझू कलां प्रधान सूरजभान, कन्नी चरखी-5 के प्रधान मास्टर ताराचंद, कन्नी अटेला प्रधान आजाद सिंह, कन्नी पैंतावास कलां प्रधान ईश्वर सिंह, कन्नी तिवाला प्रधान राम सिंह, रणधीर घिकाड़ा, अरुण कुमार, बिल्लू मानकावास, सुरेंद्र पूर्व सरपंच कुब्जानगर, सतबीर कितलाना, सत्यवान कालूवाला, चरण सिंह बिरही, सुरेश कुमार, पूर्व सरपंच संजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें