फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri: राशन डिपो पर सीएम फ्लाइंग की रेड, घर से मिला 54 लीटर तेल-90 किलो चीनी, नहीं दे पाया बिल

Tue, 19 Dec 2023 10:54 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

टीम सोमवार शाम निहालगढ़राशन डिपो पर पहुंची। वहां डिपो संचालक हाजिर मिला। स्टॉक मशीन के रिकॉर्ड अनुसार 13.34 क्विंटल गेहूं, 11.96 क्विंटल बाजरा, चीनी शून्य और सरसों तेल 149 लीटर पाया गया। वहां रखे राशन की जांच करने पर टीम को स्टॉक मशीन अनुसार ही मिला।
विज्ञापन
चरखी दादरी में डिपो संचालक पर सीएम फ्लाइंग की रेड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की अगुवाई में संयुक्त टीम ने चरखी दादरी के निहालगढ़ गांव स्थित एक राशन डिपो पर दबिश दी। टीम पौने दो घंटे तक रुकी और डिपो समेत डिपो संचालक के घर की जांच की। राशन डिपो का रिकॉर्ड तो टीम को दुरुस्त मिला लेकिन संचालक घर पर मिले चीनी और सरसों तेल का स्टॉक पेश नहीं कर पाया।

विज्ञापन


टीम में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रोहतक यूनिट के अलावा दादरी गुप्तचर विभाग की टीम भी कार्रवाई का हिस्सा रही। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से उप निरीक्षक संदीप कुमार भी संयुक्त टीम में शमिल रहे।

टीम सोमवार शाम निहालगढ़राशन डिपो पर पहुंची। वहां डिपो संचालक हाजिर मिला। स्टॉक मशीन के रिकॉर्ड अनुसार 13.34 क्विंटल गेहूं, 11.96 क्विंटल बाजरा, चीनी शून्य और सरसों तेल 149 लीटर पाया गया। वहां रखे राशन की जांच करने पर टीम को स्टॉक मशीन अनुसार ही मिला। इसके बाद टीम डिपो संचालक के घर पहुंची। वहां टीम को 90 किलोग्राम चीनी और 54 लीटर सरसों का तेल मिला। स्टॉक मशीन के रिकॉर्ड अनुसार ये ज्यादा पाया गया। इस संबंध में डिपो संचालक कोई कागजात भी टीम के समक्ष पेश नहीं कर सका। इस पर खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बयान दर्ज करने के बाद संचालक को ही सौंपा बरामद राशन
टीम ने संचालक के घर मिले राशन को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद डिपो संचालक के बयान दर्ज किए गए और चीनी व सरसों का तेल डिपो में रखने के लिए संचालक के हवाले कर दिया।
 
निहालगढ़ राशन डिपो पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की अगुवाई में सोमवार देर शाम तक कार्रवाई चली। डिपो संचालक के घर पर चीनी और सरसों का जो तेल मिला उसका बिल संचालक पेश नहीं कर पाया। उसके बयान दर्ज करके राशन को डिपो में रखवा दिया गया है। - संदीप सिंह, उप निरीक्षण, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें