फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम साफ पर हवा की स्थिति खराब

विज्ञापन
सुबह के समय गोशाला रोड से गुजरते लोग। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। पश्चिमी विक्षोभ के चलते रविवार को बूंदाबांदी होने के बाद सोमवार को दिनभर मौसम साफ रहा। सुबह के समय कोहरे रहा, लेकिन धूप खिलने के बाद नौ बजे तक छंट गया। सोमवार सुबह छह बजे कोहरे के चलते दृश्यता 30 मीटर से भी कम आंकी गई। मौसम साफ रहने पर भी जिले में हवा की स्थिति खराब रही। सुबह प्रदूषण का अधिकतम स्तर 361 एक्यूआई दर्ज किया गया, जबकि शाम तक इसमें 87 एक्यूआई की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

रविवार को जिले में अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री और न्यूनतम 12.0 डिग्री दर्ज किया गया था। सोमवार को अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मंगलवार को बादल छाने और बुधवार को बारिश होने की संभावना है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। दूसरी ओर जिले में हवा की स्थिति बेहद खराब चल रही है। सुबह दस बजे जिले में प्रदूषण का अधिकतम स्तर 361 एक्यूआई रहा और सुबह के समय हवा की स्थिति बेहद खराब रही। शाम साढ़े छह बजे जिले में प्रदूषण का स्तर 274 एक्यूआई दर्ज किया गया । स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार हवा की स्थिति लगातार खराब रहना सेहत के लिहाज से सही नहीं है।
दो जनवरी तक छह डिग्री पहुंच सकता है न्यूनतम तापमान
आईएमडी की बेवसाइट पर दिए गए मौसम संबंधी आंकड़ों के अनुसार दो जनवरी तक जिले का न्यूनतम तापमान छह डिग्री तक पहुंच सकता है। साइट पर मौजूद आंकड़ों के अनुसार 28 दिसंबर को अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 10 डिग्री रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

फसलों के लिए लाभदायक है ये मौसम
कृषि विशेषज्ञों के अनुसार मौजूद मौसम गेहूं, सरसों, चना, ज्वार, बरसम आदि फसलों के लिए फायदेमंद हैं। इस मौसम से फसलों का पकाव बेहतर होगा और वृद्धि व पैदावार पर भी इसका अनुकूल असर पड़ेगा।
विज्ञापन

---------
फोटो 19
सुबह के समय पंचनंद चौक रोड से गुजरते लोग। .
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें