पांच से अधिक लोग घायल होने से अफरा-तफरी, कार्रवाई न होने से लोगों में रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा (चरखी दादरी)। कस्बे के मुख्य क्रांतिकारी चौक पर शनिवार दोपहर दो गुटों में टकराव हो गया। इस घटना में एक-दूसरे गुट पर पथराव होने पर कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना में पांच से अधिक युवक घायल हो गए।
इस घटना के दौरान मुख्य चौक से बस स्टैंड तक 20 मिनट तक जाम के हालात बने रहे लेकिन 24 घंटे बीतने के बाद भी इस घटना में शामिल युवकों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर ग्रामबाढड़ा। कस्बे के मुख्य क्रांतिकारी चौक पर शनिवार दोपहर दो गुटों में टकराव हो गया। इस घटना में एक-दूसरे गुट पर पथराव होने पर कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना में पांच से अधिक युवक घायल हो गए।
सरपंच प्रतिनिधि राजेश श्योराण और व्यापार मंडल अध्यक्ष सुंदरपाल ने कहा कि शनिवार को घटित आपसी विवाद में बाजार में आधा घंटे तक अफरातफरी और भय का माहौल बना रहा। एक-दूसरे पर हमलावर असामाजिक तत्व गालियां देते हुए अनियंत्रित गति से वाहनों को दौड़ाते रहे। इससे जनहानि समेत कोई भी घटना घटित हो सकती थी।
अब पुलिस शिकायत का इंतजार कर रही है जबकि मुख्य चौक और बस स्टैंड तक कागजों में 10 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती रहती है। सरपंच प्रतिनिधि राजेश श्योराण ने कहा कि इस तरह की घटना को दोबारा होने से रोकने की मांग की है। इसके लिए जल्द ही विधायक उमेद पातुवास और पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की जाएगी। पंचायत और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों में रोष है।
सरपंच प्रतिनिधि राजेश श्योराण और व्यापार मंडल अध्यक्ष सुंदरपाल ने कहा कि शनिवार को घटित आपसी विवाद में बाजार में आधा घंटे तक अफरातफरी और भय का माहौल बना रहा। एक-दूसरे पर हमलावर असामाजिक तत्व गालियां देते हुए अनियंत्रित गति से वाहनों को दौड़ाते रहे। इससे जनहानि समेत कोई भी घटना घटित हो सकती थी।
अब पुलिस शिकायत का इंतजार कर रही है जबकि मुख्य चौक और बस स्टैंड तक कागजों में 10 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती रहती है। सरपंच प्रतिनिधि राजेश श्योराण ने कहा कि इस तरह की घटना को दोबारा होने से रोकने की मांग की है। इसके लिए जल्द ही विधायक उमेद पातुवास और पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की जाएगी।