झज्जर जेल का निरीक्षण करने पहुंचे सीजेएम संजीव काजला बंदियों से बातचीत करते हुए। स्रोत: जनसंपर्
झज्जर जेल के निरीक्षण दौरान संजीव काजला ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन व जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेश कुमार के निर्देशानुसार सीजेएम संजीव काजला ने बुधवार को झज्जर जेल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि जेल में किसी बंदी को कानूनी सहायता की आवश्यकता हो तो प्राधिकरण उनकी मदद कर सकता है।
सीजेएम ने कहा कि आरोपी मामूली केस में कानूनी सहायता नहीं मिलने के कारण लंबे समय से जेल में रह रहा है तो वह विधिक सेवा प्राधिकरण की सहायता ले सकता है। उन्होंने जेल के पुरुष बैरक, रसोई व मेस का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा कैदियों के रहन-सहन, खान-पान, पुस्तकालय व साफ-सफाई समेत चिकित्सा सेवा का भी उन्होंने अवलोकन किया। सीजेएम संजीव काजला ने कैदियों से जेल में बिताई गई अवधि के बारे में भी पूछा।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने निर्देश दिए कि दादरी जिला की किसी बंदी को कानूनी मदद की आवश्यकता हो तो डीएलएसए कार्यालय को सूचित किया जाए। इस अवसर पर जेल उप अधीक्षक सेवा सिंह और जंगशेर मलिक समेत अमित अत्री मौजूद रहे।
फोटो 23
बंदियों से बातचीत करते हुए झज्जर जेल का निरीक्षण करने पहुंचे सीजेएम संजीव काजला । स्रोत : जनसंपर्क विभाग