फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जेल की व्यवस्थाएं जांचीं बंदियों से भी की मुलाकात

Thu, 21 Aug 2025 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के सचिव एवं सीजेएम (मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट) संजीव काजला ने भिवानी जिला कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां बंदियों व कैदियों से बातचीत की जबकि जेल की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। सीजेएम पुरुष बैरक में भी पहुंचे।
बंदियों से बातचीत करते हुए सीजेएम ने कहा है की जेल में किसी बंदी को कानूनी सहायता की आवश्यकता है तो प्राधिकरण उनकी मदद कर सकता है। कई दफा आरोपी मामूली केस में कानूनी सहायता नहीं मिलने के कारण लंबे समय से जेल में रह रहा है तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सहायता ले सकता है।
विज्ञापन

सीजेएम ने कैदियों के रहन-सहन,खान-पान, पुस्तकालय साफ-सफाई व चिकित्सा सेवा का अवलोकन भी किया। बंदियों से जेल में बिताई गई अवधि के बारे में भी पूछा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि दादरी जिला की किसी बंदी को कानूनी मदद की आवश्यकता हो तो डीएलएसए से कार्यालय को सूचित किया जाए। इस अवसर पर जेल उप अधीक्षक राय साहब, विक्रम सिंह, सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें