झोझूकलां। राजकीय महाविद्यालय में स्वावलंबी भारत अभियान एवं स्वदेशी जागरण मंच की ओर से विश्व उद्यमिता दिवस मनाया गया। मुख्य वक्ता के रूप में प्रोफेसर वेदप्रकाश लुहाच ने शिरकत की।
उन्होंने छात्राओं को उद्यमिता दिवस के बारे में बताया। प्राचार्या डॉ. मंजू सांगवान ने छात्राओं को सरकारी नौकरी के पीछे न भागकर उद्यमी बनने को कहा। विभाग अध्यक्ष डॉ. मुन्नी चौधरी ने उद्यमिता के विषय में छात्राओं के प्रश्नों का उत्तर देकर उनकी जिज्ञासा को शांत किया। इस अवसर पर कॉलेज समिति के प्रधान अधिवक्ता सुरेंद्रपाल सिंह ने भी उद्यमिता के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ.मंजीत , डॉ. पूनम, डॉ. तमन्ना, पूजा, अंजू, खुशबू, वंदना उपस्थित रहे।