फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सीआईडी के इंस्पेक्टर विश्वजीत पुलिस पदक से होंगे सम्मानित

Sun, 26 Jan 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
इंस्पेक्टर विश्वजीत। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। जिले के सीआईडी इंस्पेक्टर विश्वजीत को केंद्र सरकार की ओर से पुलिस पदक दिया जाएगा। सरकार की ओर से दमकल विभाग, पुलिस विभाग, सेना व अन्य क्षेत्रों में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले देश के जवानों को पदक से सम्मानित किया जाएगा।
सरकार की ओर से पदक देने के लिए योग्य अधिकारियों की सूची जारी की गई है। इसमें दादरी जिले में तैनात सीआईडी इंस्पेक्टर विश्वजीत का नाम भी शामिल है। यह पदक हरियाणा में 8 अधिकारियों को दिया जाएगा। इंस्पेक्टर विश्वजीत मूल रूप से महेंद्रगढ़ जिले के गांव आदलपुर के निवासी हैं। उनका जन्म वर्ष 1972 में हुआ था। वह एमए हिंदी से करने के बाद साल 1992 में कमांडो सिपाही भर्ती हुए। इसके बाद वह अपने कार्यों के चलते इंस्पेक्टर बने।
विज्ञापन

उनके सराहनीय कार्यों के चलते सरकार की ओर से वर्ष 2022 में उन्हें असाधारण कुशलता पुरस्कार दिया गया। यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले वह हरियाणा के पहले व्यक्ति बने।
उन्होंने जाट आरक्षण के दौरान अपनी भूमिका निभाई। इसके बाद वर्ष 2020 में नांगल चौधरी में खनन क्षेत्र में अवैध विस्फोटक सामग्री घरों में छिपाने के चलते दो श्रमिकों की मौत हो गई थी। इसके बाद में उन्होंने केस में आरोपियों की जानकारी उजागर करने में सराहनीय कार्य किया था। वहीं, वर्ष 2023 में हुई नूंह हिंसा में भी उन्होंने गुप्तचर का कर्तव्य निभाया। नूंह सीमा में बैठे साइबर गिरोह की वास्तविक सूचना दी। उनके कार्य का भंडाफोड़ करने में उनका योगदान रहा है।
उन्होंने एक शराब तस्करी मामले में सराहनीय कार्य किया। वर्ष 2024 में उनकी तैनाती दादरी सीआईडी विभाग में हुई। इससे पहले वह रेवाड़ी में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर विश्वजीत का पूरा परिवार देश व प्रदेश की सुरक्षा बल में रहा है। उनके दादा भगवान सिंह व पिता जीराम भारतीय सेना में रहे हैं। इसके बाद वह सीआईडी में आए और अब उनकी बेटी समता आयकर विभाग में इंस्पेक्टर हैं। वहीं, बेटा मनजीत एमएससी कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें