फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: शराब ठेका के पास हथियार लिए खड़े युवक को सीआईए ने दबोचा

Sat, 16 Dec 2023 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
झोझूकलां। दूधवा-दातौली रोड स्थित एक शराब ठेका के पास अवैध हथियार लिए खड़े युवक को सीआईए ने काबू किया है। चिड़िया निवासी आरोपी अंकित उर्फ सुमित की गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर हुई। उससे 315 बोर की देसी पिस्तौल और दो कारतूस बरामद हुए। झोझूकलां थाने में उसके खिलाफ सशस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि एएसआई जगजीत सिंह की अगुवाई में सीआईए टीम अपराध की रोकथाम के लिए आदमपुर बस अड्डा पर तैनात थी। उसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि चिड़िया निवासी अंकित उर्फ सुमित अपने पास अवैध हथियार रखता है। इस समय वो दूधवा-दातौली रोड पर शराब ठेका के समीप खड़ा है और किसी अपराध को भी अंजाम दे सकता है।
सूचना के आधार पर सीआईए टीम बताई गई जगह पहुंची और संदिग्ध परिस्थितियों में खड़े युवक से पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान अंकित उर्फ सुमित के रूप में बताई। टीम ने जब उसकी तलाशी ली तो पेंट से एक देसी पिस्तौल और दो कारतूस बरामद हुए। इसके तुरंत बाद टीम ने आरोपी को काबू कर लिया और उसे झोझूकलां थाने ले गई। वहां उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें