फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सीआईए ने राजस्थान से दबोचा गांजा सप्लायर

Thu, 03 Jul 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। दादरी सीआईए ने पौने तीन माह पहले हुई 6 किलो 250 ग्राम गांजा बरामदगी मामले में राजस्थान के गांव सुरतपुरा के रहने वाले सप्लायर यशबीर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को सीआईए स्टाफ ने कोर्ट में पेश किया, वहां से उसका दो दिन का पुलिस रिमांड मंजूर हुआ। वहीं, पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि 12 अप्रैल 2025 को एएसआई विशाल के नेतृत्व में गठित टीम कारीमेला बस अड्डा मौजूद थी। उस दौरान सूचना मिली कि गांव जेवली निवासी हरदीप व हुई निवासी धर्मबीर नशीला पदार्थ बेचने का काम करते हैं। दोनों सिंघानी की तरफ से गाड़ी में सवार होकर नशीला पदार्थ लेकर जेवली गांव आएंगे। भांडवा बस अड्डे के पास नाकेबंदी कर पुलिस टीम ने कार सवार दोनों आरोपियों को 6 किलो 250 ग्राम गांजा समेत गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि उनके खिलाफ बाढड़ा पुलिस थाना में केस दर्ज किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी हरदीप ने पुलिस को बताया कि उन्होंने गांजा सुरतपुरा निवासी यशबीर से खरीदा है। पुलिस ने यशबीर के ठिकानों पर कई बार रेड की, लेकिन, उसका कोई सुराग लगा। मंगलवार को सीआईए स्टाफ से एएसआई जगजीत सिंह की टीम ने उसे दबोच लिया। बुधवार को कोर्ट ने उसका पुलिस रिमांड मंजूर किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें