फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मुख्य सचिव ने बेसहारा गोवंश पुनर्वास को लेकर की समीक्षा बैठक

Thu, 18 Dec 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बैठक में मौजूद उपायुक्त व अन्य अधिकारी।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के उपायुक्तों के साथ राज्यस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए आवारा कुत्तों को पकड़ कर शेल्टर होम में रखने के निर्देश दिए। उपायुक्त डाॅ. मुनीश नागपाल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़ते हुए जिले से संबंधित जानकारी सांझा की।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र में बेसहारा पशुओं की समस्या के समाधान के लिए प्रशासन की ओर से निरंतर एवं प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि अब तक एबीसी एनिमल बर्थ कंट्रोल कार्यक्रम के अंतर्गत आवारा पशुओं का स्ट्रे स्टेरलाइजेशन एवं वैक्सीनेशन करने के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं जिससे पशु नियंत्रण और जन-सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति होगी। करीब 350 बेसहारा मवेशियों को अब तक पकड़ा जा चुका है। इस दिशा में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं रेलवे स्टेशन प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर लिया गया है।
उपायुक्त ने वीसी के बाद संबंधित अधिकारियों की बैठक लेते हुए सुप्रीम कोर्ट व सरकार के आदेशों की दृढ़ता से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि जिले में कोई भी आवारा कुत्ता सड़कों पर घूमता दिखाई न दे, इन्हें पकड़ कर शेल्टर होम में रखें। कई बार इन आवारा कुत्तों की ओर से राहगीरों पर अचानक हमले की घटनाएं भी सामने आई हैं। इसी को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिल्ली-एनसीआर के सभी जिलों के शहरी क्षेत्रों से आवारा कुत्तों को पकड़ कर शेल्टर होम में रखने का निर्देश जारी किए गए हैं। दादरी शहर में कलियाणा रोड पर अस्थायी शेल्टर होम बनाया गया है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति या संगठन इस प्रक्रिया में बाधा डालता है, रोकने की कोशिश करता है या किसी तरह की परेशानी खड़ी करता है, तो उसके खिलाफ अदालत की अवमानना का केस दर्ज किया जाएगा। बैठक में सीईओ जिला परिषद डाॅ. विरेंद्र सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें