फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 12वीं पास विद्यार्थियों को मिलेगा सीधा रोजगार अवसर

Thu, 18 Dec 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के राजकीय पीएमश्री स्कूल में 19 दिसंबर को स्कूल पास विद्यार्थियों के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में कक्षा 12वीं पास विद्यार्थी भाग ले सकेंगे, जिन्होंने एनएसक्यूएफ (नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क) के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त किया है। रोजगार मेले का आयोजन समग्र शिक्षा विभाग की ओर से किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ रोजगार से जोड़ना है।
विज्ञापन

मेले में जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों विद्यार्थी भाग लेंगे। मेले के दौरान बाहर से आई करीब 10 नामी कंपनियां विद्यार्थियों की दक्षता, कौशल और योग्यता की मौके पर ही जांच करेंगी। चयनित विद्यार्थियों को उसी दिन जॉइनिंग लेटर भी प्रदान किए जाएंगे जिससे उन्हें तुरंत रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
एपीसी संदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह रोजगार मेला एनएसक्यूएफ पास विद्यार्थियों के लिए एक बेहतर मंच साबित होगा। उन्होंने कहा कि आज के समय में केवल शैक्षणिक डिग्री ही नहीं, बल्कि कौशल आधारित शिक्षा भी बेहद जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा ऐसे रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि विद्यार्थी पढ़ाई पूरी करते ही आत्मनिर्भर बन सकें।
विज्ञापन

एसीपी ने बताया कि मेले में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। कंपनियों के प्रतिनिधि विद्यार्थियों का साक्षात्कार लेंगे और उनकी कार्य क्षमता का मूल्यांकन करेंगे। रोजगार मेला विद्यार्थियों को निजी क्षेत्र में बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ जिले में रोजगार के नए रास्ते भी खोलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें