फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मुख्यमंत्री ने एग्रीस्टैक फार्मर आईडी पर दिए दिशा निर्देश, उपायुक्त ने की समीक्षा

Sun, 23 Aug 2026 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये एग्रीस्टैक फार्मर आईडी बनाने और किसानों को डिजिटल सेवाओं से जोड़ने की समीक्षा की। उन्होंने भूमि के भू-खंडों को फार्मर आईडी से जोड़ने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद उपायुक्त मनदीप कौर ने जिला अधिकारियों संग बैठक कर कार्य प्रगति जांची और तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि फार्मर आईडी किसानों की पहचान और कृषि जानकारी को एकीकृत करने की महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने प्रत्येक पात्र किसान की फार्मर आईडी बनाने को कहा। सभी भूमि पार्सल को संबंधित फार्मर आईडी से प्राथमिकता पर जोड़ा जाए।
एग्रीस्टैक फार्मर आईडी और ऑटो म्यूटेशन का उद्देश्य किसानों व आमजन को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध करवाना है। संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य कर इनका लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाएं।
विज्ञापन

इंतकाल प्रक्रिया को सरल बनाने के निर्देश
उपायुक्त ने राजस्व विभाग की ऑटो म्यूटेशन व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को रजिस्ट्री के बाद इंतकाल प्रक्रिया को सरल बनाने के निर्देश दिए। ऑटो म्यूटेशन व्यवस्था का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। लंबित इंतकालों का समयबद्ध निपटारा करने को कहा गया। कृषि और राजस्व विभाग के फील्ड कर्मचारियों को आपसी समन्वय से काम करना चाहिए। किसानों की सुविधा के लिए गांवों में जागरूकता गतिविधियां आयोजित हों, ताकि वे आसानी से पंजीकरण कर फार्मर आईडी प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें