चरखी दादरी। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आम नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से एआई आधारित व्हाट्सएप चैटबॉट सतर्क लॉन्च किया है। यह चैटबॉट नागरिकों को भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायत दर्ज करने की सुविधा प्रदान करेगा।
विज्ञापन
कोई भी नागरिक क्यूआर कोड स्कैन करके या ब्यूरो की वेबसाइट पर जाकर इस सेवा का लाभ ले सकता है। सतर्क चैटबॉट उपयोगकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान करता है। इससे शिकायत दर्ज करना सरल और सुलभ होगा। ब्यूरो ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस सेवा का अधिकतम उपयोग करें ताकि पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन की दिशा में सहयोग दिया जा सके। ब्यूरो