फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सभी एजेंसियां समय पर विकास कार्यों का प्रस्ताव उपलब्ध करवाएं’

विज्ञापन
फोटो 17 जिला विकास एवं निगरानी समिति की बैठक लेतीं उपायुक्त प्रीति। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। सभी एजेंसियां समय पर विकास कार्यों का प्रस्ताव उपलब्ध करवाएं। कार्यों की प्रगति के अनुसार भुगतान भी समय पर हो ताकि जिला विकास योजना के तहत मिलने वाला बजट सही तरीके से उपयोग किया जा सके। भुगतान करने के लिए साल के अंत तक इंतजार न करें और विकास कार्यों से संबंधित भुगतान लंबित न रहे। उपायुक्त प्रीति ने वीरवार को जिला विकास एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए ये आदेश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने बैठक में उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि विभिन्न जनप्रतिनिधियों और विभागों के माध्यम से प्राप्त प्रस्ताव का ब्योरा तुरंत तैयार करें और सरकार द्वारा जिला विकास योजना को लेकर उपलब्ध करवाए गए बजट के अनुसार सितंबर के अंत तक सभी कार्यों की अनुमति दें ताकि समय रहते परियोजनाओं पर काम शुरू हो जाए और काम की प्रगति के अनुसार संबंधित ठेकेदार एवं एजेंसी को भुगतान भी किया जा सके।
उन्होंने कहा कि कार्यों की प्रगति से संबंधित बिलों को भी समय पर उपलब्ध करवाएं और विकास कार्य की प्रगति की रिपोर्ट देते रहें। परियोजना अधिकारी संबंधित एजेंसी से स्वयं संपर्क करें और हर माह प्रगति रिपोर्ट तैयार करें। अगर किसी काम में कोई समस्या आती है तो उसको अपने तक सीमित न रखें। उसकी जानकारी तुरंत उच्च अधिकारियों को दें ताकि समय रहते समस्या का समाधान करवाया जा सके।
विज्ञापन

जिला विकास योजना को लेकर आठ करोड़ का बजट : एडीसी
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग ढालिया ने बताया कि इस साल जिला विकास योजना को लेकर लगभग आठ करोड़ रुपये का बजट उपलब्ध हुआ है। सरकार की हिदायतों के अनुसार बजट का उपयोग किया जाएगा। सभी जन प्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया है कि विकास कार्यों को लेकर प्रस्ताव प्राथमिकता के साथ उपलब्ध करवाएं। पिछले साल करवाए गए कार्यों को लेकर लगभग तीन करोड़ रुपये का भुगतान लंबित है।
ये रहे मौजूद
बैठक में नगर परिषद के चेयरमैन बक्शीराम सैनी, सहकारिता बैंक के चेयरमैन सुधीर चांदवास, सांसद व विधायकों के प्रतिनिधि, नगराधीश नरेंद्र कुमार, बीडीपीओ रोशनलाल व सुभाष शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें