फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: कैमरे की निगरानी में होगा चरखी दादरी स्टेशन

Sun, 03 Sep 2023 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी रेलवे स्टेशन जहां कैमरे लगने हैं।
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी रेलवे स्टेशन परिसर जल्द ही सीसीटीवी की निगरानी में होगा। इसके लिए रेलवे ने तैयारियां शुरू कर दी है। स्थानीय अधिकारियों के लिए सीसीटीवी लगवाने की जगह चिह्नित कर ली गई है और जल्द ही आगामी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। स्टेशन परिसर सीसीटीवी युक्त होने से करीब पांच हजार यात्रियों की सुरक्षा पुख्ता होगी और हर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी।
विज्ञापन

बता दें कि दादरी रेलवे स्टेशन परिसर करीब 121 वर्ष पुराना है। अब तक यहां सीसीटीवी की सुविधा नहीं थी। वहीं, अब रेलवे ने स्टेशन परिसर पर सीसीटीवी लगवाने के साथ सुविधाओं का दायरा बढ़ाने का फैसला किया है। इसी कड़ी में सीसीटीवी और अन्य सुविधाओं को लेकर बीकानेर मंडल की टीम ने स्टेशन परिसर का दौरा भी किया। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार फिलहाल 12 जगहों पर कैमरे लगाने की योजना है। इनमें स्टेशन परिसर के एंट्री प्वाइंट से लेकर प्लेटफार्म तक शामिल है। सीसीटीवी लगने के बाद स्टेशन पर चोरी व अन्य अपराध करने वाले लोगों की आसानी से पहचान हो सकेगी।
- स्टेशन परिसर के अंदर है चौकी
दादरी रेलवे स्टेशन पर दो चौकी हैं। एक चौकी बिजली सब स्टेशन के समीप माल गोदाम वाली जगह है तो दूसरी चौकी पुराने प्लेटफार्म पर ही है। हालांकि ट्रेनों की आवाजाही के समय यहां तैनात पुलिसकर्मी गश्त करते हैं, लेकिन सीसीटीवी लगने के बाद 24 घंटे निगरानी रखने में आसानी होगी।
विज्ञापन


- हर रोज 20 सवारी गाड़ियों का होता है ठहराव
रेलवे स्टेशन पर रेवाड़ी और हिसार की तरफ जाने वालीं 20 सवारी ट्रेनों का प्रतिदिन ठहराव होता है। इन ट्रेनों से हर रोज पांच हजार से अधिक यात्री अवागमन करते हैं। रेलवे स्टेशन पर बढ़ती भीड़ में कई बार चेन स्नेचिंग, बैग चोरी, लूटपाट व जहर खुरानी जैसी घटनाएं होती रहती थीं।


- इन सवारी ट्रेन का होता है ठहराव
गाडी संख्या- रूट

14885 हिसार-जयपुर

14725 भिवानी-मथुरा
14086 सिरसा-तिलक ब्रिज

04787 भिवानी-रेवाड़ी
04835 हिसार-रेवाड़ी
14029 श्रीगंगानगर-दिल्ली
19792 हिसार-जयपुर

14730 फाजिल्का-रेवाड़ी
04781 भठिंडा- रेवाड़ी
14705 भिवानी- श्री बालाजी
14825 हिसार-जयपुर

14725 भिवानी-मथुरा
14086 सिरसा-तिलक ब्रिज

04787 भिवानी-रेवाड़ी
04835 हिसार-रेवाड़ी
14029 श्रीगंगानगर-दिल्ली
14792 हिसार-जयपुर

14730 फाजिल्का-रेवाड़ी
04781 भठिंडा-रेवाड़ी
14705 भिवानी- श्री बालाजी

शुक्रवार को बीकानेर मंडल से अधिकारियों की टीम रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने आई थी। टीम ने स्टेशन परिसर में कैमरे लगाने के लिए स्थानों का जायजा लिया है। जल्दी ही रेलवे स्टेशन परिसर में 12 कैमरे लगने की संभावना है।
विज्ञापन


-संदीप सिंह, स्टेशन मास्टर, चरखी दादरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें