फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बेटे को सेना में भर्ती करवाने के नाम पर व्यक्ति से पूर्व सैनिक ने ठगे ढाई लाख

Sun, 03 Sep 2023 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बाढड़ा थाना जहां लाखन के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
चरखी दादरी। बेटे को सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर गांव धनासरी निवासी एक व्यक्ति से ढाई लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। एसपी कार्यालय में शिकायत देने के बाद बाढड़ा थाना पुलिस ने आरोपी पूर्व सैनिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी लाखन राजस्थान के अलवर जिले के गांव हासपुर खुर्द का रहने वाला है।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय में दी शिकायत में धनासरी निवासी कर्ण सिंह ने बताया कि वर्ष 2017 में लाखन उसके घर आया था। उसने उससे कहा कि कोई युवक सेना में भर्ती होना चाहता है तो वो ये काम करवा सकता है। उसने राजस्थान के भरतपुर अनमैसन डिपो में भर्ती करवाने की बात कही और इस काम के बदले पांच लाख की डिमांड की। कर्ण सिंह के अनुसार आरोपी ने ढाई लाख रुपये पहले और ढाई लाख रुपये काम होने के बाद देने की शर्त भी बताई।
कर्ण सिंह ने बताया कि लाखन उसके भांजे के साथ सेना में था, इसलिए उसने उसकी बातों पर विश्वास कर लिया। बेटा भूपेंद्र पढ़ा-लिखा और बेरोजगार होने के कारण कर्ण सिंह ने लाखन से भर्ती करवाने की बात कही।
विज्ञापन


- भांजे की मौजूदगी में दिए 50 हजार, दो लाख डाले तीन खातों में
कर्ण सिंह ने बताया कि उसके भांजे मनदीप के सामने उसने लाखन को अपने घर पर 50 हजार रुपये नकद दे दिए। इसके बाद उत्तर-प्रदेश के सहारनपुर जिले के नगली महाजन निवासी प्रमोद कुमार और राजस्थान के झुंझुनूं निवासी रामचंद्र के खाते में 50-50 हजार रुपये डलवाए। राजस्थान के गंगानगर जिला के रायपुर निवासी भगवान सिंह के खाते में उसने एक लाख रुपये डलवा दिए।

- पहले टरकाया फिर किया इन्कार
कर्ण सिंह ने बताया कि दो साल बीतने के बाद भी उसका बेटा भर्ती नहीं हुआ। उसने लाखन से बात की तो उसने कहा कि भर्ती लेट हो गई है, लेकिन काम जरूर बनेगा। इसके बाद भी काफी इंतजार करने के बाद स्थिति जस की तस रही और जब कर्ण सिंह ने लाखन ने से फिर से बात की तो उसने रुपये लौटाने से इन्कार कर दिया।

- तत्कालीन आईओ पर भी लगा आरोप
इस मामले में बाढड़ा थाने में तैनात तत्काल जांच अधिकारी पर भी पीड़ित पक्ष ने कार्रवाई न करने और उल्टा उन्हें ही भला-बुरा कहने का आरोप लगाया है। एसपी को दी शिकायत में आईओ के इस रवैये का की शिकायत की गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें