फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri: गोलियों की आवाज से दहला रेलवे स्टेशन, मर्डर के आरोपी ने की फायरिंग; देखें वीडियो

Wed, 14 May 2025 12:53 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

एक गोली मालगाड़ी पर लगी तो बाकी गोलियों हवा में फायर की हैं। गोलियों की आवाज सुनकर घटनास्थल पर मौजूद लोग भयग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार दोपहर दादरी रेलवे स्टेशन गोलियों की आवाज से दहल उठा। एक युवक ने दोनों हाथों में पिस्तौल ले फायरिंग कर दी। एक गोली मालगाड़ी पर लगी तो बाकी गोलियां हवा में फायर की गई।
विज्ञापन


विज्ञापन


गोलियों की आवाज सुनकर घटनास्थल पर मौजूद लोग भयग्रस्त हो गए। बचाव के लिए लोग इधर-उधर छिपने लगे। गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी। लेकिन जिस तरह से युवक ने गोलियां चलाईं उससे किसी भी तरह का बड़ा हादसा हो सकता था। युवक कौन और क्यों गोलियां चल रहा था, इसे लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। युवक को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन




आरोपी पंकज झज्जर जिला के इस्लामपुर गांव का रहने वाला है और फरुखनगर में कल हुए मर्डर में शामिल था। दो पिस्तौल और पांच कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें