दो दिवसीय स्टेट चैंपियनशिप का हुआ समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी/कादमा। गांव कांहड़ा स्थित श्रीराम पब्लिक स्कूल में आयोजित 16वीं हरियाणा कप जंप रोप चैंपियनशिप का रविवार को समापन किया गया। इसमें 260 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। स्पर्धा में चरखी दादरी टीम ओवर ऑल विजेता रही। रोहतक टीम उप विजेता व सोनीपत तीसरे स्थान पर रहा।
संघ महासचिव सुरेंद्र आर्य ने बताया कि समारोह में बतौर मुख्य अतिथि दादरी डीएसपी सुभाषचंद्र बिश्नोई ने शिरकत की। सभी विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया। संघ के महासचिव बीरसिंह आर्य व रेफरी पैनल में सुमन राठी, हिमांशु, हेमंत, नितिन, कपिल हुड्डा, साक्षी कश्यप, दक्ष आदि ने अपनी भूमिका निभाई।
महिला अंडर-12 आयुवर्ग में गुंजन रोहतक ने स्वर्ण पदक, दिव्या झज्जर ने रजत पदक, नेहा कश्यप दादरी ने कांस्य पदक जीता। पुरुष वर्ग में स्पीड 30 सेकंड इवेंट में सोनीपत से शुभम ने स्वर्ण, रचित झज्जर ने रजत, हिमांशु रोहतक ने कांस्य पदक हासिल किया।
वहीं, महिला वर्ग टीम इवेंट में स्पीड एंड अंडर और डबल अंडर रिले में निकिता, तमन्ना, एकता, तेजस्वी और रजत ने स्वर्ण पदक, दादरी की टीम में नेहा, मांशु, गरिमा, भूमि ने रजत पदक और रोहतक की टीम ने कांस्य पदक जीता। इसमें इशिका, सृष्टि, वंशिका, विधि शामिल रहीं।
लड़कों में आश्रय, देव, यश, मयंक सोनीपत ने स्वर्ण पदक, मयंक, तरुण, विश्वास, रोहन ने रजत पदक और दादरी की टीम पीयूष, यशु, समीर, अक्षत ने कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिताओं में स्वर्ण व रजत पदक विजेता खिलाड़ी जयपुर में होने वाली राष्ट्रीय जंप रोप प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
इस दौरान श्रीराम एजुकेशन सोसायटी सचिव दयानंद श्योराण, जिला पार्षद प्रतिनिधि कादमा अशोक थालौर, जंप रोप टेक्निकल शिव योगी, सरपंच बडराई सचिन, सरपंच कादमा महेश, सरपंच कारीदास कर्मवीर, वरिष्ठ समाजसेवी कुलदीप शास्त्री, सुनील मास्टर, प्रबंधक अमित जाखड़ आदि मौजूद रहे।
फोटो-33
कादमा में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते अतिथि। संवाद
फोटो-34
कादमा में आयोजित स्पर्धा के दौरान रस्सी कूदते खिलाड़ी। संवाद