फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरोगी हरियाणा : 500 लोगों को स्वास्थ्य जांच के लिए दिया निमंत्रण, 80 ही पहुंचे

विज्ञापन
फोटो 12 सिविल अस्पताल में आयोजित कैंप में स्वास्थ्य जांच के लिए रजिस्ट्रेशन कराता बुजुर्ग। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। निरोगी हरियाणा मुहिम के तहत मंगलवार को सिविल अस्पताल में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने 500 लोगों को निमंत्रण दिया, जिनमें से 80 ही अपने शरीर की जांच कराने पहुंचे। इनमें से 48 लोग विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से ग्रस्त मिले जबकि बाकी 32 लोगों के विभाग ने सैंपल लिए हैं और उनकी रिपोर्ट बुधवार तक आने की उम्मीद हैं।
विज्ञापन

बता दें कि निरोगी हरियाणा मुहिम की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को कुरुक्षेत्र से शुरुआत कर दी है। इसके तहत दादरी सिविल अस्पताल में भी विशेष शिविर लगाया गया। अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. गौरव भारद्वाज ने बताया कि पहले दिन के कैंप के लिए शहर के विभिन्न वार्डों के 500 लोगों को निमंत्रण दिया गया था और इनमें से 40 फीसदी ही स्वास्थ्य जांच कराने पहुंचे।
उन्होंने बताया कि 80 लोगों में से 48 में हार्ट, बीपी, डायबिटीज, एनीमिया, आंखों के रोग व ऑर्थो संबंधी समस्याएं पाई गईं। इनके अलावा 32 लोगों के हिमेटोलॉजी (सीबीसी, एचबी, टीएलसी, डीएलसी) समेत यूरिन, लीवर व किडनी संबंधी बीमारियों का पता लगाने के लिए सैंपल लिए गए हैं और इनकी बुधवार तक रिपोर्ट आएगी। उन्होंने बताया कि अगले कुछ दिनों तक सिविल अस्पताल में कैंप लगाया जाएगा और इसके लिए प्रतिदिन पात्र परिवारों को निमंत्रण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

मुहिम के तहत 2.58 लाख लोग होंगे कवर
निरोगी हरियाणा के नोडल अधिकारी डॉ. गौरव भारद्वाज ने बताया कि योजना के अंतर्गत 1.80 लाख तक की सालाना आय वाले 2.58 लाख लोग कवर किए जाएंगे। इसके तहत शहर में 4977 परिवारों के 23 हजार लोग और ग्रामीण क्षेत्र के 54952 परिवार कवर किए जाएंगे। इन सभी की पूरे शरीर की निशुल्क जांच की जाएगी।
इन्होंने दी कैंप में सेवाएं
कैंप के पहले दिन 6 चिकित्सकों, 4 स्टाफ नर्स, 5 एलटी, 5 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, दो फार्मासिस्ट, 12 एएनएम और 10 एमपीएचडब्ल्यू कर्मचारियों ने अपनी सेवाएं दीं। मुहिम पूरी होने तक ये सभी कैंप में आने वाले लोगों की स्वास्थ्य जांच में सहयोग करेंगे।
दो फेज में कवर होंगे सभी परिवार
डॉ. गौरव भारद्वाज ने बताया कि अभियान के पहले फेज में शहर के पात्र परिवार कवर होंगे। वहीं, दूसरे फेज में सभी हेल्थ वेलनेस सेंटर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कैंप लगाकर पात्र परिवारों के सदस्यों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी।
अधिकारी बोले
मुहिम के तहत पहले दिन लगाए गए कैंप के लिए शहर के 500 लोगों को निमंत्रण भेजा गया था और इनमें से 80 लोग ही अपनी स्वास्थ्य जांच कराने पहुंचे। 48 में स्वास्थ्य संबंधी कोई न कोई दिक्कत पाई गई जबकि बाकी 32 लोगों के विभिन्न सैंपल लिए गए। मंगलवार को भी कैंप आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

-डॉ. कृष्ण कुमार, सीएमओ, चरखी दादरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें