फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri: प्रशासन के कब्जा लेने के बाद सरकारी जमीन पर दोबारा बोईं फसलें, 30 के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 13 Jan 2023 11:33 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

डांडमा गांव से जुड़े मामले में दो लोगों पर और कारी से जुड़े मामले में 28 लोगों पर धारा-188 के तहत केस दर्ज कर लिया है। डांडमा में 69 कनाल 5 मरला जमीन पर तो कारी मोद में करीब 35 एकड़ सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर फसल की काश्त की गई है।
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी में बाढड़ा उपमंडल के दो गांवों में प्रशासन के कब्जा लेने के बाद सरकारी जमीन पर दोबारा फसलों की काश्त करने का मामला सामने आया है। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ने डांडमा और कारी मोद गांव में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने व जिला मजिस्ट्रेट (उपायुक्त) कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने के चलते शिकायत बाढड़ा थाने में दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने इस संबंध में दो एफआईआर दर्ज की हैं। डांडमा गांव से जुड़े मामले में दो लोगों पर और कारी से जुड़े मामले में 28 लोगों पर धारा-188 के तहत केस दर्ज कर लिया है। डांडमा में 69 कनाल 5 मरला जमीन पर तो कारी मोद में करीब 35 एकड़ सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर फसल की काश्त की गई है। बाढड़ा थाना प्रभारी कप्तान सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

मकान में जुआ खेलते सात गिरफ्तार, 2.54 लाख रुपये बरामद
बाढड़ा क्षेत्र के किष्कंधा-धनासरी रोड स्थित एक मकान में जुआ खेल रहे सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सातों आरोपी अलग- अलग गांव से हैं और उनके पास से पुलिस ने 2.54 लाख रुपये बरामद किए है। उनके खिलाफ बाढड़ा थाने में जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुरुवार रात बाढड़ा थाना पुलिस अपराध की रोकथाम के लिए क्रांतिकारी चौक पर मौजूद थी। उसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि धनासरी-किष्कंधा रोड पर सुखबीर सिंह के मकान में कुछ युवक रुपये दांव पर लगाकर ताश खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और मकान में सात युवक जुआ खेलते मिले। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपनी पहचान तिवाला निवासी संजय, चांदवास निवासी संजय, कारीदास निवासी कृष्ण, धनासरी निवासी अशोक कुमार, पंचगाव निवासी सूरज, ढाणी भालोठिया निवासी राज सिंह नौरंगाबास जाटान जयप्रकाश के रूप में बताई। पुलिस ने तलाशी के दौरान उनके पास से दो हजार के 27, 500 के 380, 200 के 11 और 100 रुपये के 78 नोट बरामद किए। उनसे कुल दो लाख 54 हजार की नगदी बरामद हुई और पुलिस टीम उन्हें गिरफ्तार कर बाढड़ा थाने ले गई और वहां उनके खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें