फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मौसम रहा साफ, पूर्वी हवाओं का बना रहा दबाव

विज्ञापन
फोटो-25 मौसम साफ रहने पर रोज गार्डन में झूला झूलते बच्चे। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। क्षेत्र में वीरवार को कोहरे से लोगों को राहत मिली। दोपहर तक आसमान साफ रहा और धूप भी खिली। इसके बाद हल्के बादल छाये रहे। हालांकि पूर्वी हवाओं का दबाव बनने से मौसम में ठंडक बनी रही। वीरवार को अधिकतम तापमान 21 व न्यूनतम 12 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

दस दिनो से कड़ाके की ठंड के बाद अब लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिली है। वीरवार सुबह से मौसम में बदलाव आया है। दिन व रात्रि के तापमान में बढ़ोतरी होने से ठंडक कम हुई है। सुबह कोहरा से भी लोगों को राहत मिली है। किसान मोनू फौगाट, धर्म सिंह, सुरेंद्र व रमेश कुमार का कहना है कि अगर इस मौसम में बारिश हो जाती है तो फसलों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। इस समय गेहूं, जौ, सरसों की फसलों के लिए सिंचाई की जरूरत है।
अब बारिश हो जाने पर फसलों का पकाव बढ़िया हो सकेगा। प्रति एकड़ औसत पैदावार अच्छी मिल सकेगी। इतना ही नहीं किसानों की एक सिंचाई की भी बचत हो जाएगी। बारिश होने पर फसलों में छोटे-मोटे रोग भी खत्म हो जाएंगे। किसानों का कहना है कि बारिश के पानी में फसल के लिए आवश्यक सभी पोषक तत्व होते हैं जो एक प्रकार से प्राकृतिक खाद का भी करते हैं। इस समय सरसों में फलियां आने लगी हैं। बारिश से गेहूं में फुटाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें