फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन व चार फरवरी को बूंदाबांदी की संभावना, धूप खिली

विज्ञापन
धूप खिने के बाद पार्क में पहुंचे बच्चे । - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। क्षेत्र में लगातार चौथे दिन रविवार को भी सुहावनी धूप खिली। लोगों को अब कड़ाके की ठंड की विदाई होने लगी है। रविवार को अधिकतम तापमान व न्यूनतम डिग्री दर्ज किया गया जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 21.3 व न्यूनतम 5.2 डिग्री दर्ज किया गया था। इसी प्रकार गत शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18.5 व न्यूनतम 5.6 डिग्री था। मौसम से अब ठंड खत्म होने लगी है। धूप खिलने पर लोगों को काफी राहत मिल रही है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय मौसम वैज्ञानिक डॉ. चंद्रमोहन वर्मा ने बताया कि दो फरवरी से मौसम में आंशिक तौर पर बदलाव आएगा। तीन व चार फरवरी को गरज व चमक के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर व पश्चिमी हरियाणा में हल्की बारिश होने की संभावना है। वैज्ञानिक चंद्रमोहन ने बताया कि दो से चार फरवरी के दौरान किसान फसलों में दवा आदि का छिड़काव न करें। मौसम साफ होने पर दवाओं का छिड़काव करना चाहिए। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि धूप खिलने पर अब रबी की फसलों की तेजी से विकास एवं वृद्धि हो सकेगी।
वहीं किसान रमेश कुमार शर्मा, सोमबीर सिंह, राजपाल का कहना है कि इस बार सर्दी लंबे टाइम तक बनी रही है, ऐसे में फसलों के लिए फायदेमंद रही है। रबी की फसलों के बढ़िया पकाव के लिए मार्च तक हलकी ठंड का पड़ना जरूरी है तब जाकर पकाव बढ़िया आता है और अच्छी पैदावार मिल सकती है। इन किसानों ने बताया कि अब तो मौसम साफ रहने में ही फायदा है ताकि जलभराव वाले एरिया में फसलों की वृद्धि ठीक प्रकार से हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें