फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: हत्याकांड से पूर्ण मार्केट के व्यापारी भी चिंतित

Thu, 30 May 2024 04:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। पूर्ण मार्केट के पास मंगलवार रात हुई युवक की हत्या से परिजनों के साथ ही स्थानीय व्यापारी भी चिंतित हैं। इन व्यापारियों ने दादरी नगर व्यापार मंडल पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान पुलिस गश्त सुरक्षा संबंधी अन्य उपायों को मजबूत कर असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की मांग प्रशासन से की गई।
विज्ञापन

नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेश पांडवानिया ने बताया कि इस बैठक में व्यापारियों ने अपराध बढ़ने पर चिंता जताई। उपप्रधान संदीप ने कहा कि पूरे प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं। कई बदमाश व्यापारियों और आम नागरिकों को सरेआम धमका रहे हैं तो कहीं जानलेवा हमला कर फरार हो रहे हैं।
दादरी की घटना इस बात की बानगी है कि आपराधिक और असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हो चुके हैं। उन्हें कानून, प्रशासन और सजा का डर नहीं रहा। यह समाज के लिए खतरे की घंटी है। प्रशासन को इन अपराधों को रोकने के लिए जरूरी कदम जल्द उठाने चाहिए। बैठक में फैम के जिलाध्यक्ष जयभगवान मस्ताना, बाबूराम सैनी, महाबीर कौशिक, रामदयाल पाहवा, विरेंद्र फौगाट समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें