फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रोडवेज बस में भिवानी से दादरी आ रही महिला की चेन चोरी

Wed, 25 Mar 2026 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। भिवानी से रोडवेज बस में दादरी आ रही महिला के गले से सोने की चेन चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़िता को दादरी बस स्टैंड परिसर में पहुंचने पर चोरी का पता चला। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव घिकाड़ा निवासी बबीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सोमवार दोपहर को जींद रोहतक बाईपास से भिवानी के लिए बस में सवार हुई थी। भिवानी बस स्टैंड पहुंचने के बाद वह दादरी के लिए बस में सवार हुई।
दादरी बस स्टैंड पहुंचने पर उसने चेक किया तो उसके गले से दो तोला सोने की चेन नहीं थी। दादरी सिटी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंदिर में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार : (जूई)। मंदिर में चोरी की वारदात में शामिल एक आरोपी को थाना जूई कलां पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई दो एलईडी, एक त्रिशूल और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी दीपक बौंद कलां, जिला चरखी दादरी का निवासी है। देवसर निवासी दीपक ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह भिवानी-लोहारू रोड स्थित सोमनाथ मंदिर धाम में पुजारी है। 23 मार्च की सुबह दो अज्ञात व्यक्तियों ने मंदिर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और दो एलईडी, एक त्रिशूल व नकदी चोरी कर भाग गए।
विज्ञापन

थाना जूई कलां के जांच अधिकारी संदीप ने एक आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें