फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालियां और सीवर ओवरफ्लो होने से लोग परेशान, नारेबाजी कर जताया रोष

विज्ञापन
ठप सीवर व्यवस्था के चलते नारेबाजी करते वार्ड-13 के लोग। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
वार्ड-13 में ठप सीवर सिस्टम व ओवरफ्लो नालियों पर लोगों ने रविवार को रोष प्रदर्शन किया। वार्ड वासियों ने नगर परिषद और जन स्वास्थ्य विभाग पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। लोगों ने बताया कि बार-बार समस्या से अवगत कराने के बावजूद भी जन स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद समस्याओं का समाधान नहीं कर रहे। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे कड़े कदम उठाने को विवश होंगे।
विज्ञापन

वार्ड निवासी संजय, एडवोकेट शशिकांत, नमन, धर्मबीर, अनिल, सोहनलाल व सुखबीर आदि ने बताया कि ठप सीवरेज सिस्टम के चलते नालियों का दूषित पानी ओवरफ्लो होकर घरों में घुस रहा है। गली में दूषित पानी भरने से वातावरण भी प्रदूषित हो रहा है। इससे बीमारियां फैलने का भय बना हुआ है। लोगों ने कहा कि सीवर लाइनों की नियमित सफाई नहीं की जाती और आए दिन ब्लॉकेज होने से लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। वार्ड की नालियों के कनेक्शन भी सीवर लाइन में ही हैं, लेकिन विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। विभागीय अनदेखी से लोगों में जन स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद के खिलाफ रोष बना हुआ है।
खजांची मोहल्ले में सीवर ब्लॉक होने से स्थानीय लोगों के घरों के सामने दूषित पानी भरा रहता है। इससे लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। दूषित जलभराव से परेशान लोगों ने रविवार को नप व जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। लोगों ने दूषित पानी की निकासी कर समस्या के समाधान की मांग की है। सुभाचंद, अत्तर सिंह, प्रताप, धर्मवीर, पवन, सतीश, नागर, मुर्ती, संतरा, कृष्णा, सुनिता, अनीता और पूजा आदि ने कहा कि बीते दो माह से सीवर बलॉक होने से उनके यहां दूषित जलभराव की समस्या बनी हुई है। बरसात के मौसम में तो हालात और विकट हो जाते हैं। लोगों का कहना है कि घरों के सामने दूषित जलभराव से आने वाली दुर्गंध के कारण उनका घरों में रहना भी मुश्किल हो गया है। लंबे समय से दूषित पानी भरा होने से इस पर मच्छरों की भरमार है। जनस्वास्थ्य विभाग के जेई मनोज रोहिल्ला ने कहा कि वार्ड-13 में सीवर ब्लॉक होने की शिकायत हमें मिल चुकी हैं। जल्द ही कर्मचारी भेजकर समस्या का स्थायी समाधान करवा दिया जाएगा। सीवर व्यवस्था को बेहतर करने के लिए विभाग प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें