फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन सफाई के प्रबंधों का जायजा लेने के बाद लौटी जल संसाधन मंत्रालय की टीम

विज्ञापन
फोटो 16 राजकीय स्कूल में सफाई का जायजा लेने पहुंची जल संसाधन मंत्रालय द्वारा भेजी गई टीम। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
स्वच्छ सर्वेक्षण-2019 के तहत जिले में करवाए जा रहे स्वच्छता के प्रयासों की जांच-पड़ताल के लिए जल संसाधन मंत्रालय द्वारा नियुक्त टीम ने क्षेत्र के गांवों में सर्वेक्षण किया। टीम के सदस्यों ने आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल, मंदिर, ग्राम सचिवालय, सार्वजनिक शौचालय, बाजार और चौपाल का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से साफ-सफाई के प्रबंधों पर बातचीत की।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि स्वच्छता सर्वेक्षण-2019 के तहत जिला में गांवों को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। इसमें विशेषकर गांवों में सफाई व्यवस्था के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल, मंदिर, ग्राम सचिवालय और चौपालों में स्वच्छता पर जोर दिया जा रहा है। स्वच्छता का कार्य ग्राम पंचायतों द्वारा किया जा रहा है। ग्राम पंचायतों द्वारा गलियों, स्कूल, मंदिर, ग्राम सचिवालय, सार्वजनिक शौचालय, गांव में दुकानों के आसपास और चौपालों की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। यह अभियान 16 अगस्त से 25 सितंबर तक चलेगा।
गांवों में चल रहे सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के प्रयासों के निरीक्षण के लिए केंद्र से एक टीम जिले में पहुंची। टीम के सदस्यों ने गांवों में जाकर पंचायतों द्वारा किए जा रहे प्रयासों का निरीक्षण किया। टीम के सदस्यों ने गांव कमोद, मिसरी, सांवड़, हिंडोल, ऊण, खातीवास, इमलोटा, पातुवास, बलकरा, मोड़ी, चरखी, पैंतावास खुर्द, रासीवास, झोझूकला, कलियाणा, रामबास सहित करीब दो दर्जन गांवों का दौरा किया। टीम के सदस्यों ने पंचायत प्रतिनिधियों, नंबरदारों, समाजसेवियों व गांव में प्रबुद्घ नागरिकों से बातचीत की। संजय कोकचा ने बताया कि यह टीम मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी, जिसके आधार पर जिले की स्वच्छता रैंकिंग राष्ट्रीय स्तर पर तय होगी। टीम के सदस्यों ने जिले में पांच दिन तक निरीक्षण किया है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष जिले की स्वच्छता रैंकिंग 50वें स्थान पर रही थी। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को स्वच्छता एप एसएसजी-2019 पर ऑन लाइन फीडबैक देने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

50 ग्रामीणों से पूछे स्वच्छता के प्रबंधों पर सवाल
टीम सदस्यों ने प्रत्येक गांवों में करीब 50 ग्रामीणों के साथ बैठक की और स्वच्छता संबंधी सवाल किए। उन्होंने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित भी किया। टीम सदस्यों में राज कुमार मिश्रा, साजिद राज, दिलसाज, अमित और संतोष कुमार शामिल थे। उनके साथ जिला कार्यक्रम प्रबंधक संजय यादव, संजय कोकचा, जितेंद्र बिगोवा, संस्थाग्राही अनिल शर्मा भी निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें