फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई : दसवीं में 73.37 तो 12वीं में 75.56 प्रतिशत विद्यार्थी पास

Tue, 14 May 2024 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। सीबीएसई की ओर से सोमवार को दसवीं और 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। जिले का दसवीं कक्षा का परिणाम 73.37 तो 12वीं कक्षा का परिणाम 75.56 प्रतिशत रहा। दोनों कक्षाओं के परिणाम में बेटियों ने बेटों को पछाड़ा। सराहनीय परीक्षा परिणाम आने पर स्कूलों में चहल-पहल नजर आई।
सीबीएसई दसवीं कक्षा की परीक्षा के लिए 389 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था। इनमें 260 छात्र व 129 छात्राएं थीं। इनमें से 383 विद्यार्थी परीक्षा में प्रविष्ट हुए। परिणाम की बात करें तो 383 विद्यार्थियों में से 281 पास हुए। 254 लड़कों में से 161 और 129 लड़कियों में से 120 पास हुईं। लड़कों का पास प्रतिशत 63.39 तो लड़कियों का पास प्रतिशत 93.02 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार 12वीं कक्षा की बात करें ताे परीक्षा के लिए 409 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था। इसमें 277 छात्र और 132 छात्राएं रहीं। इनमें से 273 छात्र और 132 छात्राएं परीक्षा में प्रविष्ट हुईं। 12वीं कक्षा में 273 छात्रों में से 187 और 132 छात्राओं में से 119 छात्राएं पास हुईं। छात्रों का पास प्रतिशत 68.50 तो छात्राओं का पास प्रतिशत 90.15 रहा। 12वीं कक्षा का जिले का ओवरऑल परिणाम 75.56 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें