फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: फर्जी दाखिला मामले की जांच के लिए दादरी पहुंची सीबीआई टीम

Tue, 11 Nov 2025 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दादरी स्थित शहीद दलबीर सिंह राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। वर्ष 2014-15 और 2015-16 में प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बच्चों के फर्जी दाखिला के मामले की जांच कर रही सीबीआई टीम सोमवार को दादरी में पहुंची। सीबीआई की टीम ने दादरी शहर में स्थित शहीद दलबीर सिंह राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल और गांव घिकाड़ा स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में जांच की। बताया जा रहा है कि टीम की ओर से जल्द ही जिला के बाढड़ा और बौंद ब्लॉक के स्कूलों में भी जाकर उस समय के रिकार्ड की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को सीबीआई की एक टीम सरदार झाडू सिंह चौक के समीप स्थित शहीद दलबीर सिंह राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में पहुंची। यहां पर टीम ने स्टाफ से रिकार्ड की प्रतियां लेकर जांच की। टीम ने ग्रांट रजिस्टर, दाखिला रिकार्ड, इंसेंटिव, कैश बुक, वर्दी, स्टेशनरी भत्ता आदि का ब्योरा भी जांचा।
इसके अलावा टीम ने उस समय के दौरान स्कूल से जिन 67 बच्चों के नाम कटे थे, उन बच्चों व अभिभावकों से बात कर रिपोर्ट तैयार की। इसी प्रकार से टीम ने गांव घिकाड़ा स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में पहुंच कर वहां भी रिकार्ड की जांच की।
विज्ञापन

बता दें कि कुछ वर्ष पहले प्रदेश के सरकारी स्कूलों में करीब चार लाख फर्जी दाखिलों का मामला सामने आया था। हरियाणा सरकार ने इस पर सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। जिसके बाद सीबीआई की ओर से इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

बाढड़ा व बौंद खंड के स्कूलों में भी होनी है जांच

बताया जा रहा है कि सीबीआई टीम की ओर से जल्द ही दादरी जिला के बाढड़ा और बौंद खंड के स्कूलों में भी जांच की जाएगी। वहां भी टीम की ओर से पूरे रिकार्ड की जांच के साथ-साथ बच्चों व उनके अभिभावकों से बात कर फिजिकल वेरिफिकेशन की जाएगी।
विज्ञापन


सत्र 2014-15 और 2015-16 में सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की दाखिला संख्या के संदर्भ में सीबीआई की टीम सोमवार को जांच करने के लिए दादरी पहुंची थी।
-सुरेश यादव, प्राचार्य, शहीद दलबीर सिंह राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल, दादरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें