फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: एचएसवीपी सेक्टर 8 की जमीन पर 4-5 झुग्गियों व एक पक्के निर्माण को हटाया

Tue, 11 Nov 2025 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दादरी में सेक्टर आठ की जमीन पर बने पक्के निर्माण हटाती जेसीबी।
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सेक्टर आठ की जमीन पर पिछले काफी समय से बनी झुग्गी-झोपड़ियों व पक्के निर्माण को हटाने के लिए सोमवार को एचएसवीपी की टीम लाव-लश्कर के साथ मौके पर पहुंची। इस दौरान टीम ने चार-पांच झुग्गियों व एक पक्के निर्माण को हटाया। उसी दौरान वहां रह रहे लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। बाद में टीम ने वहां रह रहे लोगों को 20 दिन में इस जगह को खाली करने का अल्टीमेटम देते हुए कार्रवाई स्थगित कर दी।
विज्ञापन

बता दें कि दादरी में एचएसवीपी सेक्टर आठ की कुछ जमीन पर पिछले काफी समय से कई परिवार झुग्गी-झोपड़ी व पक्के निर्माण बनाकर रह रहे हैं। जबकि एचएसवीपी की ओर से इन लोगों को यह जमीन खाली करने के लिए कई बार नोटिस दिए जा चुके हैं। सोमवार को नोटिस के अल्टीमेटम की अवधि पूरी होने पर एचएसवीपी की टीम झुग्गी-झोपड़ियों व पक्के निर्माण को हटाने के लिए पहुंची। इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता सतेंद्र सांगवान मौजूद रहे। वहीं टीम में एचएसवीपी के एसडीओ सर्वे राम प्रसाद, जेई मनोज के अलावा पुलिस कर्मचारी भी तैनात रहे।
टीम ने मौके पर पहुंच कर लोगों को अल्टीमेटम पूरा होने की बात कहते हुए झुग्गियों व पक्के निर्माण को हटाना शुरू कर दिया। इस दौरान टीम की ओर से पांच झुग्गियों व एक पक्के निर्माण को हटाया गया तो वहां रहने वाले लोगों ने इस जमीन पर उनकी मलकियत होने की बात कही। लेकिन टीम ने इसे अवैध बताते हुए कार्रवाई जारी रखी।
विज्ञापन

कार्रवाई की जानकारी पाकर वार्ड 14 के पार्षद सतबीर चौहान भी मौके पर पहुंचे। उनकी मौजूदगी में वहां उपस्थित महिलाओं व पुरुषों ने टीम को बताया कि उनके यहां बेटी की शादी है। ऐसे में कुछ दिन का समय और दिया जाए। जिस पर टीम ने 20 दिन का समय और दे दिया। इस दौरान यहां काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।

बोले-करीब 25 वर्षों से यहां रह रहे
सेक्टर आठ की जमीन पर झुग्गियों में रहने वाले लोगों ने बताया कि वे पिछले करीब 25 वर्षों से यहां रह रहे हैं। उन्होंने यह जमीन खरीदी हुई है लेकिन सेक्टर में यह जमीन आने के बाद न ही उन्हें मुआवजा मिला और न ही प्लॉट मिले। उन्होंने कहा कि उनके साथ ज्यादती की जा रही है।

बनना है 80 फीट चौड़ा रोड
एचएसवीपी एसडीओ सर्वे रामप्रसाद ने बताया कि जिस जमीन पर झुग्गी-झोपड़ियां बनी हुई हैं, वहां से सेक्टर में 80 फीट चौड़ी सड़क का निर्माण होना है। अभी तक यह जमीन खाली न होने के कारण सड़क का निर्माण रुका हुआ है। प्राधिकरण का उद्देश्य है कि जल्द से जल्द इस सड़क का निर्माण हो ताकि सेक्टर विकसित हो सकेे।

वार्ड 14 के पार्षद सतबीर चौहान ने कहा कि झुग्गियों में रह रहे लोगों ने रुपये देकर जमीन खरीदी हुई है। उनके पास रजिस्ट्री भी है। ऐसे में सरकार को इन परिवारों को उचित मुआवजा या जमीन के बदले जमीन देनी चाहिए।

दादरी के सेक्टर आठ में एचएसवीपी की इस जमीन को खाली करवाने के लिए इन परिवारों को कई बार नोटिस दिए जा चुके हैं। सोमवार को नोटिस अवधि पूरी होने पर टीम जगह को खाली करवाने के लिए पहुंची थी। अब इन परिवारों को अपने स्तर पर जगह खाली करने के लिए 20 दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन

-रामप्रसाद, एसडीओ सर्वे, एचएसवीपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें