फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सावधानी बनी संजीवनी...वर्ष 2024 के मुकाबले डेंगू के डंक पर लगी लगाम, 65% घटे मरीज

विज्ञापन
लारवा मिलने पर टंकी का पानी निकालते स्वास्थ्यकर्मी। संवाद 
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे जागरूकता व लारवा जांच अभियान का असर अब दिखने लगा है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार डेंगू के मामलों में 65 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024 में जहां अक्तूबर तक डेंगू के 214 मामले सामने आए थे, वहीं इस वर्ष 17 अक्तूबर 2025 तक केवल 75 केस दर्ज किए गए हैं, यानि 65 फीसदी कम मरीज मिले हैं। डेंगू पर अंकुश लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने अब तक 18 लाख 28 हजार 392 घरों में जाकर लारवा जांच की, जिनमें से 5585 घरों में लारवा पाया गया। 494 मकान मालिकों को नोटिस भी जारी किए गए।

विभाग द्वारा डेंगू संदिग्ध 1356 लोगों के रक्त नमूने जांचे गए, जिनमें से 59 मरीज पॉजिटिव पाए गए। वहीं अन्य लैब में कराई गई जांच में 16 और केस सामने आए।
विज्ञापन


पिछले पांच वर्षों में डेंगू के मामलों का विवरण

वर्ष
मरीज

2021
639

2022
364

2023
907

2024
214

2025 (17 अक्तूबर तक)
75



मलेरिया के भी मिले मामले

स्वास्थ्य विभाग द्वारा अक्तूबर में बुखार पीड़ित 1356 लोगों की स्लाइड जांची गई, जिनमें से आठ मरीज मलेरिया पॉजिटिव पाए गए। विभाग की टीमें मलेरिया के प्रति भी लोगों को जागरूक कर रही हैं।



हमारी टीमें लगातार डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए घर-घर जाकर जागरूकता फैला रही हैं। साथ ही लारवा की जांच कर आवश्यक कार्रवाई भी की जा रही है। हमारा लक्ष्य जिले को डेंगू मुक्त बनाना है। - डॉ. सुमन तंवर, जिला नोडल अधिकारी, डेंगू व मलेरिया विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें