चरखी दादरी। नेशनल हाईवे-334बी पर गांव बिलावल के समीप शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार गांव अटेला खुर्द निवासी 35 वर्षीय संजीत की मौत हो गई। वह पेशे से डंपर चालक था।
जांच अधिकारी जयभगवान ने बताया कि संजीत शुक्रवार सुबह लगभग 6 बजे अपने गांव अटेला खुर्द से पिचौपा क्रशर जोन में खड़े डंपर को लेने के लिए बाइक पर निकला था। जब वह गांव बिलावल के नजदीक नेशनल हाईवे-334बी पर पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसे जोटक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे दादरी नागरिक अस्पताल पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही अटेला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने बड़े भाई मंजीत के बयान के आधार पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। फिलहाल, अज्ञात वाहन की पहचान नहीं हो पाई है। मंजीत ने बताया कि संजीत अविवाहित था। पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों काे साैंप दिया।
मृतक संजीत की फाइल फोटो।- फोटो : katra news