फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दंपती से मारपीट के आरोप में दो लोगों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दंपती से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस जांच में महिला के आरोपियों पर लगाए गए कपड़े फाड़ने और दुराचार का प्रयास करने का आरोप सही नहीं पाया गया। हालांकि पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मारपीट करने और धमकी देने संबंधी केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बता दें कि एक महिला ने बाढड़ा थाना में एक शिकायत दी थी। इसमें उसने बताया था कि 19 अक्तूबर को वो दोपहर करीब एक बजे वो घर से खेत में जा रही थी। उसी दौरान रिश्ते में लगने वाले देवर ने उसका हाथ पकड़ लिया। उसके देवर के साथ मौजूद एक अन्य शख्स ने बदतमीजी की। उन्होंने उसके कपड़े फाड़ दिए जबकि दुराचार का प्रयास किया।
उस दौरान वहां से बचकर घर की तरफ भागी और रास्ते में उसका पति मिल गया। उसने अपने पति को आपबीती बताई और वो फिर खेत की तरफ जाने लगे। महिला ने आरोप लगाया था कि उसी दौरान उसके देवर व उसके साथ मौजूद अन्य शख्स ने उनसे मारपीट की और उसके गले से सोने की चेन तोड़ ली। पुलिस जांच में मारपीट करने और धमकी देने का आरोप सही पाया गया जबकि अन्य आरोप निराधार मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें