फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रुपये डबल होने की बात कहकर खाता खाली करने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में साइबर ठगी का दूसरा आरोपी।
विज्ञापन
चरखी दादरी। क्यूआर कोड भेजने के बाद रुपये दोगुना करने का झांसा देकर ठगी करने के एक आरोपी को दादरी साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी नरेंद्र मीना सवाई माधोपुर (राजस्थान) के गांव जोंधा का रहने वाला है। उसे पुलिस ने कोर्ट में पेश कर 2 दिन के रिमांड लिया है। इस मामले में पुलिस पहले भी एक आरोपी की गिरफ्तारी कर चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि छपार निवासी प्रताप सिंह ने साइबर थाना पुलिस को शिकायत दी थी। इसमें उसने बताया था कि 4 जून 2023 को उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने कहा कि वो रुपये दोगुना करते हैं। हमारे पास रुपये भेजो और आपको डबल करके देंगे। इसके साथ उन्होंने एक क्यूआर कोड भेज दिया। पेटीएम के जरिये उसने उक्त क्यूआर कोड पर 580 रुपये भेज दिए। प्रताप ने बताया कि उसके बाद उसने इंस्टाग्राम पर एक स्क्रीनशॉट दिखाया और कहा कि क्यूआर कोड पर डाली गई राशि डबल हो गई है।
प्रताप सिंह से इसके बाद और रुपये की डिमांड की गई। उसने चार ट्रांजेक्शन के जरिये 85,499 रुपये उक्त क्यूआर कोड पर भेज दिए। वहीं, दादरी साइबर थाना पुलिस ने उसकी शिकायत पर इस संबंध में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। 20 अक्तूबर को एएसआई राकेश की टीम ने इस मामले के दूसरे आरोपी नरेंद्र मीणा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें