चरखी दादरी में पिचोपा कलां निवासी एक व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड से एक लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। उसकी शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता का कहना है कि दस ट्रांजेक्शन कर एक लाख की नकदी निकाली गई।
पुलिस को दी शिकायत में पिचोपा कलां निवासी महेश कुमार ने बताया कि उसका खाता दादरी के एसबीआई में है। 13 जनवरी को उसने बैंक में क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया था। उसने बताया कि 23 जनवरी को उसके पास क्रेडिट कार्ड संबंधी पार्सल लेने के लिए कॉल आई थी। उस दौरान वो बाहर था। उसने घर लौटने के बाद क्रेडिट कार्ड ले जाने की बात कही।
यह भी पढ़ें: Amritpal Singh: अमृतपाल की पत्नी को लेकर सनसनीखेज खुलासा, यूके में इस केस में हिरासत में ली गई थीं किरणदीप कौर
इसके बाद 4 फरवरी को उसके पास फिर से फोन आया और उसने दादरी से क्रेडिट कार्ड रिसीव कर लिया। उसने बताया कि जब वह 13 मार्च को बैंक में कार्ड चालू करवाने के लिए गया तो उसे पता चला कि उसके खाते से दस बार में एक लाख रुपये निकाले गए हैं। पीड़ित का आरोप है कि किसी ने धोखाधड़ी करके रुपये निकाले है। उसने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर पैसे बरामद कराने की गुहार लगाई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 439 और 420 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।