फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पति समेत तीन पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज

Thu, 10 Jul 2025 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़िता का आरोप : शादी में 37 लाख रुपये खर्च करने के बाद भी संतुष्ट नहीं हुए ससुराल पक्ष के लोग, पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। मूलरूप से समसपुर निवासी और वर्तमान में शहर की एमसी कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। शहर थाना पुलिस ने इस संबंध में पति समेत तीन आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में मोनिका ने बताया कि उसकी शादी 22 फरवरी 2023 को एमसी कॉलोनी निवासी सुरेंद्र से हुई थी। शादी के इंतजाम और दहेज में उसके पिता ने 37 लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बाद भी ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने उसे शादी के कुछ दिन बाद ही दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। कई दिनों तक वह सहन करती रही। इसके बाद मायके पक्ष के लोगों को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार, मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष से बातचीत कर अपनी मजबूरी जाहिर की और मोनिका को सही से रखने की अपील की। पीड़िता के अनुसार, इसके बाद भी उनके व्यवहार में बदलाव नहीं आया। परेशान होकर अब उसने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने पति सुरेंद्र, ससुर जयप्रकाश व सास संतोष के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें