फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई अंतिम तिथि

Thu, 10 Jul 2025 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
- राष्ट्रीय एकीकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्ति, संस्थान व संगठन कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बढ़ावा देने के लिए भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार प्रदान किया जाता है। गृह मंत्रालय ने वर्ष 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। 31 जुलाई आवेदन की अंतिम तिथि है।
उपायुक्त मुनीश शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय एकीकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों, संस्थाओं व संगठनों से नामांकन के लिए आह्वान किया गया है। सरकार ने सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर यह पुरस्कार शुरू किया है।
विज्ञापन

यह पुरस्कार विशिष्ट और प्रेरणादायक व्यक्तियों को पहचान प्रदान करता है। ताकि, राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बढ़ावा दिया जा सके। साथ ही मजबूत और एकजुट भारत के महत्व पर बल दिया जा सके। सभी भारतीय नागरिक और संगठन इसके लिए पात्र हैं।
विज्ञापन

नामांकन केवल आधिकारिक राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल अवार्डस.जीओवी.आईएन के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। पोर्टल पर उपलब्ध प्रारूप के अनुसार सभी प्रासंगिक जानकारी शामिल होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें