फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dadri: फर्जी सीएम फ्लाइंग अधिकारी बन मेडिकल स्टोर संचालक ठगने का मामला, आरोपी महिला गिरफ्तार

Fri, 20 Sep 2024 03:15 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

कार्रवाई का भय दिखाकर वो उससे 27 हजार रुपये ऐंठ ले गए। बाद में उसे उनके फर्जीवाड़ा का पता चला और उसने पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। इस आधार पर पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बौंदकलां में फर्जी मुख्यमंत्री उड़नदस्ता बनकर सांवड़ निवासी मेडिकल स्टोर संचालक से रुपये ऐंठने के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान रोहतक जिले के मदीना गांव निवासी शर्मिला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी महिला को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 16 अगस्त को गांव सांवड़ निवासी मेडिकल स्टोर संचालक सतीश ने बौंदकलां थाना पुलिस को उससे रुपये ऐंठने की शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह 24 साल से गांव में मेडिकल स्टोर चला रहा है। 16 अगस्त को सांय 4:10 पर दो गाड़ियों में सवार दो महिलाओं समेत 6 लोग उसके मेडिकल स्टोर पर पहुंचे। उन्होंने खुद को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता बताया।

कार्रवाई का भय दिखाकर वो उससे 27 हजार रुपये ऐंठ ले गए। बाद में उसे उनके फर्जीवाड़ा का पता चला और उसने पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। इस आधार पर पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया। पुलिस इस मामले में पहले भी आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है जबकि अब शर्मिला के रूप में एक और गिरफ्तारी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें