फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठी रसीद तैयार कर दस हजार का गबन करने पर पूर्व सरपंच और पंच समेत ग्राम सचिव पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
झूठी रसीद तैयार कर दस हजार का गबन करने पर पूर्व सरपंच और पंच समेत ग्राम सचिव पर केस दर्ज
विज्ञापन

बीडीपीओ की जांच के बाद भी केस दर्ज न होने पर शिकायतकर्ता ने कोर्ट में दायर की थी याचिका, कोर्ट ने दिए आदेश तो पुलिस ने तीनों पर दर्ज किया धारा 409 और 420 के तहत मामला
चरखी दादरी/बाढड़ा। झूठी रसीद तैयार करवाकर दस हजार रुपये का गबन करने पर बाढड़ा थाना पुलिस ने चांदवास की पूर्व महिला सरपंच और पंच समेत ग्राम सचिव पर केस दर्ज कर लिया है। यह मामला कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज किया है। इस संबंध में चांदवास निवासी एक याची ने बीडीपीओ की जांच रिपोर्ट भी कोर्ट में हवाला दिया था। फिलहाल इस मामले में किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चांदवास निवासी राजबीर सिंह ने कोर्ट में दायर याचिका में बताया था कि चांदवास की पूर्व महिला सरपंच भतेरी देवी और पूर्व पंच प्रदीप समेत ग्राम सचिव विजय ने झूठी रसीद तैयार करवाकर दस हजार रुपये की पानी अदायगी दिखाकर गबन किया है। शिकायतकर्ता का कहना था कि इससे पहले उसने 15 मार्च 2021 को एसपी कार्यालय और 15 अप्रैल 2021 को सीएम विंडो पर शिकायत की थी। सीएम विंडो पर आई शिकायत की जांच तत्कालीन बीडीपीओ ने की थी और जांच के दौरान आरोप सही पाया गया था। इस मामले में अगली कार्रवाई अमल में न लाने पर शिकायतकर्ता ने कोर्ट का सहारा लिया और जेएमआईसी कोर्ट ने इस संबंध में बाढड़ा थाना पुलिस को चांदवास पूर्व महिला सरपंच, पंच और ग्राम सचिव पर केस दर्ज करने के आदेश दिए। इनकी पालना करते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 409 व 420 के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामला दर्ज करने की पुष्टि बाढड़ा थाना प्रभारी रामअवतार ने की है।
विज्ञापन

- जेई और एसडीओ ने नहीं करवाया वेरिफाई
शिकायतकर्ता का आरोप था कि पानी अदायगी की रसीद पर कृष्ण बेरला लिखा है। इसके अलावा कृष्ण बेरला का अन्य कोई ब्योरा रसीद पर नहीं है। यहां तक की जेई और एसडीओ से रसीद वेरिफाई करवाए बिना ही दस हजार का भुगतान कर दिया गया।
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें