फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: घर में घुसकर मां-बेटे से मारपीट के मामले में 6 पर केस दर्ज

Tue, 07 Jan 2025 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के वार्ड 17 निवासी एक परिवार पर रविवार रात घर में घुसकर हमला करने के मामले पर शहर थाना पुलिस ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। हमले में घायल महिला के बयान पर पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी का कहना है कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस को दिए बयान में महिला बबीता ने बताया कि वर्ष 2020 में उसका बेटा योगेश व पड़ोस का एक लड़का साथ में पढ़ते थे और दोनाें में दोस्ती थी। एक दिन उसने योगेश को पत्थर मार दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और मामला शांत हो गया। तब से आरोपी उनसे रंजिश रखे हुए हैं। रविवार रात करीब साढ़े 8 बजे पांच बजे युवक तलवार, चाकू व पिस्टल लेकर दीवार फांदकर उनके घर आए। इसके बाद घर में लगे सीसीटीवी की केबल काटी और दबे पांव अंदर पहुंचे। हथियार के बल पर बबीता, बेटी व बेटे योगेश को घुटनों के बल बैठा लिया। बाद में उन्होंने योगेश पर हमला कर दिया। इस दौरान बबीता ने बचाव किया तो चाकू मारकर उसे घायल कर दिया और योगेश के सिर में पिस्टल की बट मारी और दोनों घायल हो गए।
घायल पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने दरवाजा तोड़ने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। बाद में बेटी ने डायल 112 पर फोन किया और पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले हमलावर अपने हथियार व सीसीटीवी की डीवीआर लेकर दीवार कूदकर भाग गए। इनमें से पुलिस एक आरोपी को दबोच चुकी है। पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि इस मामले में छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें