चरखी दादरी के गांव गोपालवास निवासी एक कार चालक से मारपीट कर शीशे तोड़ने का मामला सामने आया है। हमले में घायल हुए चालक के बयान पर बाढड़ा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दिए बयान में घायल अनिल कुमार ने बताया कि वह गांव गोपालवास का निवासी है। वो अपनी गाड़ी लेकर घर जा रहा था। इसी बीच जब वह गांव की बणी में पहुंचा तो एक व्यक्ति ने उसका रास्ता रोक लिया। इसके बाद उसने नीचे उतकर उसके पास आया तो आरोपी ने उसे गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो उक्त व्यक्ति ने अपने हाथ में ली हुई कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया। चोट लगने के कारण वह नीचे गिर गया और बाद में आरोपी ने उसके साथमारपीट की।
घायल ने बताया कि इसके बाद आरोपी उसकी गाड़ी के शीशे तोड़कर धमकी देते हुए वहां से चला गया। बाद में उसे गोपी सीएचसी में दाखिल कराया गया। वहां से दादरी और उसके बाद उसे रोहत पीजीआई रेफर किया गया। उसने बताया कि आरोपी ने बिना किसी कारण उसके साथ मारपीट की है। अब उसने पुलिस को अपने बयान दर्ज कराकर आरोपी पर कार्रवाई की गुहार लगाई।