फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बस क्यू सेंटर बदहाल, यात्रियों को नहीं मिल रही मूलभूत सुविधाएं

Tue, 25 Aug 2026 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
गांव मांढ़ी केहर का बस क्यू सेंटर। - फोटो : 1
विज्ञापन
बाढड़ा। गांव मांढी केहर स्थित मिनी बस स्टैंड बदहाली का शिकार है। बारिश या गर्मी के मौसम में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। समाज सेवी रवि कुमार दहिया, प्रीतम, बिजेंद्र, सुंदर, नरेंद्र, कुलदीप, आनंद, मास्टर विनोद आदि ने कहा कि बस स्टैंड की जर्जर इमारत, चारों तरफ उगी झाड़ियां, गंदगी और कूड़े के ढेर यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। बस स्टैंड पर यात्रियों के बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। आसपास जगह गंदगी और घास उगी हुई है। इसके कारण यात्रियों, विशेषकर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि बस क्यू सेंटर जैसी सार्वजनिक सुविधा की अनदेखी होना दुर्भाग्यपूर्ण है। ग्रामीणों ने प्रशासन एवं संबंधित विभाग से मांग की है कि बस क्यू सेंटर की इमारत की मरम्मत करवाई जाए। झाड़ियों का समाधान व परिसर की सफाई करवाई जाए। यात्रियों के बैठने की उचित व्यवस्था की जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बस स्टैंड की स्थिति में सुधार नहीं किया गया तो वे संबंधित विभाग के अधिकारियों के समक्ष मांग को मजबूती से उठाएंगे और आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें