फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: होली के दिन पत्नी को जलाकर मारने का प्रयास करने के आरोपी को अदालत ने भेजा जेल

Thu, 10 Jul 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट
विज्ञापन

फोटो 15
जेल जाने से पहले पुलिस की गिरफ्त में पत्नी को जलाकर मारने का प्रयास करने का आरोपी भूपेंद्र। स्रोत : विभाग
- दहेज न लाने पर ससुराल पक्ष की ओर से की गई थी वारदात, पीजीआई में उपचाराधीन महिला के बयान पर दर्ज हुआ था केस
- सदर थाना पुलिस ने मंगलवार को आरोपी पति को किया गिरफ्तार, बुधवार को किया गया अदालत के समक्ष पेश
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। होली के दिन पत्नी को जलाकर मारने का प्रयास करने के आरोपी पति ढाणी फोगाट के रहने वाले भूपेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से आदेश के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि 17 मार्च 2025 को सदर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि दादरी निवासी महिला माफी पत्नी भूपेंद्र रोहतक पीजीआई के बर्न वार्ड में दाखिल है। हेड कांस्टेबल शकुंतला ने पीजीआई पहुंचकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट मोनिका जांगड़ा की मौजूदगी में उपचाराधीन महिला माफी के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को बताया कि होली वाले दिन उसके पति भूपेंद्र, जेठ रविंद्र और जेठानी सोनिया ने दहेज न देने पर उसे जला दिया। उस वक्त वह सोई हुई थी। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया था। मंगलवार को ढाणी फोगाट निवासी पीड़िता के पति भूपेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें