फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रेती के चट्टे के नीचे दबने से भवन निर्माण सामग्री सप्लायर की मौत

Thu, 13 Mar 2025 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी में मृत नजफगढ़ दिल्ली का शबीर अली। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
फोटो 10
विज्ञापन

मृतक शबीर अली। स्रोत : परिजन
फोटो 11
नागरिक अस्पताल में शव की जांच के लिए पहुंची एफएसएल टीम। संवाद
- नजफगढ़ निवासी सप्लायर अटेला कलां क्रशर जोन में हुआ हादसे का शिकार, बुधवार को माल खरीदने आया था क्रशर जोन में
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखाी दादरी। अटेला कलां क्रशर जोन में रेती के चट्टे के नीचे दबने से भवन निर्माण सामग्री सप्लायर की मौत हो गई। मृतक शबीर अली (50) नजफगढ़ का रहने वाला था। उसके बेटे के बयान पर अटेला कलां चौकी पुलिस ने इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की है।
अटेला कलां चौकी पुलिस को दिए बयान में नजफगढ़ निवासी अरशद अली ने बताया कि उसके पिता शबीर अली नजफगढ़ में भवन निर्माण सामग्री सप्लायर थे। वह क्रशर जोन से भवन निर्माण सामग्री खरीदकर बेचते थे। कई सालों से वह यह काम करते थे। उनके पास मालवाहन भी है।
विज्ञापन

अरशद अली ने बताया कि बुधवार को उसके पिता भवन निर्माण सामग्री खरीदने के लिए नजफगढ़ से चरखी दादरी जिले के अटेला कलां क्रशर जोन में आए थे। वह क्रशर जोन में खड़े होकर बात कर रहे थे। उसी दौरान वहां लगा रेती का चट्टा ढह गया। उसके पिता चट्टे के नीचे दब गए। शबीर अली का वीरवार दोपहर अटेला कलां चौकी पुलिस ने दादरी नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
- बचाव के प्रयास हुए विफल
मौके पर मौजूद श्रमिकों ने बचाव कार्य शुरू करते हुए शबीर अली को रेती के ढेर से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
- एफएसएल टीम भी पहुंची
वीरवार को एफएसएल टीम ने भी शव की जांच की। मौत का कारण दम घुटना बताया जा रहा है। पहले एफएसएल टीम नागरिक अस्पताल पहुंची और इसके बाद जायजा लेने हादसास्थल पर भी पहुंची। वहीं, जिला परिषद चेयरमैन मनदीप डालावास ने बताया कि हादसा बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ। कुछ देर बाद ही डायल 112 टीम मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

वर्सन:
इस संबंध में मृतक शबीर अली के बेटे के बयान पर इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की गई है। नजफगढ़ निवासी शबीर अली का दादरी नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
-सुमित कुमार, जांच अधिकारी एवं हेड कांस्टेबल, अटेला कलां चौकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें