फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जिला बार एसोसिएशन चुनाव का बिगुल बजा, छह पदों पर होगा चुनाव

Sat, 29 Aug 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। जिला बार प्रधान सुरेंद्र मैहड़ा ने चुनाव प्रक्रिया को सुचारू एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाने के लिए चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति करते हुए चुनाव शेड्यूल घोषित किया। उन्होंने ओम प्रकाश सांगवान को मुख्य चुनाव अधिकारी, पवन बंसल और ओमप्रकाश पंवार को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी ओमप्रकाश सांगवान के अनुसार जिला बार एसोसिएशन में 6 पदों के लिए चुनाव करवाया जाएगा। इसमें उपप्रधान और सहसचिव के पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। नई व्यवस्था के तहत इस बार लाइब्रेरियन का पद भी चुनाव में शामिल किया गया है। चुनाव केे सिलसिले में बार परिसर में अधिवक्ताओं के बीच सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। संभावित प्रत्याशियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार उम्मीदवार नामांकन 31 अगस्त और 1 सितंबर को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक दाखिल कर सकते हैं। 1 सितंबर को दोपहर 3 बजे के बाद नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी। नामांकन वापस लेने के लिए दो सितंबर की तिथि निर्धारित की गई है। जिला बार प्रधान सुरेंद्र मैहड़ा ने बताया कि 11 सितंबर को सुबह 9ः30 से शाम 5 बजे तक मतदान करवाया जाएगा। उसके उपरांत मतदान की गिनती की जाएगी। जिला बार प्रधान सुरेंद्र मैहड़ा ने चुनाव कमेटी के अधिवक्ताओं से चुनाव में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने चुनाव मैदान में उतरने वाले संभावित उम्मीदवारों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि चुनाव लोकतांत्रिक परंपराओं और बार की गरिमा के अनुरूप संपन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें